{"_id":"6138f48d8ebc3e2663510868","slug":"the-youth-s-bike-was-robbed-on-the-highway-on-the-strength-of-a-gun-agra-news-agr506761156","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे पर तमंचे के बल पर युवक की बाइक लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवे पर तमंचे के बल पर युवक की बाइक लूटी
विज्ञापन
मक्खनपुर। कस्बा स्थित पाइनियर चौराहे के समीप बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर युवक से बाइक लूट ली। लूट की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बदमाशों की तलाश की लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका। पीड़ित ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।
शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला मीरखलील निवासी सूरज सिंह पुत्र राजेश कुमार मंगलवार रात करीब साढ़े आठ बजे बाइक पर सवार होकर फिरोजाबाद से अपने घर शिकोहाबाद जा रहा था। पौने नौ बजे करीब मक्खनपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे स्थित पाइनियर चौराहे के समीप एक बाइक पर सवार आए तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और तमंचा तान दिया।
इसके बाद बदमाश सूरज से बाइक लूटकर फरार हो गए। पीड़ित ने शोरगुल करते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बदमाशों की तलाश की लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। थानाध्यक्ष मक्खनपुर महेश कुमार का कहना है कि पीड़ित से तहरीर ली है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।