फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The youth of Bengal came to celebrate Valentine's Day, reached the lockup

आगरा: वैलेंटाइन मनाने आया बंगाल का युवक पहुंचा हवालात

Wed, 15 Feb 2023 12:52 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 15 Feb 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
The youth of Bengal came to celebrate Valentine's Day, reached the lockup
कासगंज। फेसबुक पर दो साल पहले हुई दोस्ती को वैलेंटाइन पर परवान चढ़ाने के लिए आया गैर समुदाय का युवक हवालात पहुंच गया। बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया, वहीं छात्रा को उसके स्कूल के प्रबंधतंत्र को बुलाकर विद्यालय भेजवाया गया। पश्चिम बंगाल के मालीहर नाहित दक्षिण दीनाजपुर निवासी युवक इमरान करीम की जान पहचान शहर के एक स्कूल की इंटर की छात्रा से दो साल पहले हुई। फेसबुक पर हुई यह दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदलने लगी। युवक गुड़गांव में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। वैलेंटाइन पर वह अपने प्यार का इजहार करने के लिए कासगंज आया। छात्रा और युवक के बीच शहर के प्रभुपार्क में मुुलाकात का कार्यक्रम निर्धारित किया गया।
विज्ञापन


युवक ने छात्रा को प्रभुपार्क में मुलाकात के दौरान एक दुपट्टा उपहार में दिया और दोंनों बातचीत करने लगे। तभी बजरंगदल के कार्यकर्ता प्रभुपार्क पहुंच गए। शक के आधार पर पूछताछ में युवक गैर समुदाय का निकला। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने उसका आधार कार्ड और मोबाइल चेक किए। जिससे उसका वास्तविक नाम सामने आ गया। युवक के मोबाइल में कई अन्य युवतियों के फोटो भी पाए गए।
विज्ञापन


बजरंगदल कार्यकर्ताओं ने छात्रा के स्कूल में सूचना दी। इसके बाद स्कूल के प्रबंधतंत्र के लोग वहां पहुंच गए। छात्रा को सुरक्षित स्कूल पहुंचा दिया गया। बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के प्रभुपार्क पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने पकड़े गए युवक को सुपुर्द कर दिया। कोतवाली के डे अफसर उपनिरीक्षक रंजीत सिंह ने बताया कि पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कासगंज। बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने वेलेंटाइन डे पर शहर की छात्रा से मिलने आए बंगाल के युवक से पूछताछ करने के बाद उसे मुर्गा बना दिया। युवक के रोहिंग्या मुसलमान होने का कार्यकर्ताओं को शक है।


कासगंज। बजरंग दल के लिए संयोजक अमरीश वशिष्ठ ने बताया कि युवक के पास से कई सिम, क्रेडिट कार्ड, मोलवियों को भेजी गई लड़कियों की फोटो मिली हैं। इसके अलावा उसके पास से लोकसभा, राज्यसभा में प्रवेश के लिए एक प्रवेश पत्र भी पाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed