फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The young woman committed suicide by hanging herself with a scarf

UP: पिता ने सुबह-सुबह कमरे में ऐसे हाल में देखी बेटी की लाश, कांप गए हाथ-पांव; ऐसी मौत पर नहीं हो रही यकीन

Tue, 02 Apr 2024 07:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Tue, 02 Apr 2024 07:25 AM IST
सार

पिता सुबह-सुबह जब उठकर बेटी के कमरे की ओर पहुंचे तो वहां का दृश्य देख कांप गए। बेटी का शव फंदे पर लटका हुआ था। 

विज्ञापन
The young woman committed suicide by hanging herself with a scarf
कमरे में मिली लाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज शहर के नदरई गेट क्षेत्र में एक युवती ने पंखे पर दुपट्टा से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन


नदरई गेट क्षेत्र के फूंकामल बाग में तृप्ति (21) ने अपने घर में दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार की सुबह उसका शव पंखे से लटका मिला। उसके पिता केशव ने बताया कि सुबह सात बजे जब वह उठे तो उन्होंने पुत्री का शव पंखे से लटका हुआ देखा। जानकारी पर अन्य परिजन और पड़ोसी भी आ गए।
विज्ञापन


लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती के शव को फंदे से नीचे उतरवाया और पंचनामा करने की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ अजीत चौहान ने बताया कि युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है। आत्महत्या का कारण पता किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed