{"_id":"6432fd244fe31ce89b09c804","slug":"the-young-man-who-went-to-the-market-went-missing-mainpuri-news-c-25-1-119160-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: बाजार गया युवक हुआ लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: बाजार गया युवक हुआ लापता
Sun, 09 Apr 2023 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 09 Apr 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
बिछवां। घर से बाजार जाने की बात कह कर निकला युवक घर वापस नहीं लौटा। अनहोनी की आशंका से भयभीत परिजन की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। नगला कलू निवासी सुघर सिंह ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पुत्र मुकेश कुमार घर से बाजार जाने की बात कह कर निकला था। शाम तक वह घर वापस नहीं आया तो जानकारी की। काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं लग सका। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -
पत्नी के लापता होने की दी तहरीर
बिछवां। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक ने थान में तहरीर दी है। इसमें कहा है कि पांच दिन पूर्व शाम के समय पत्नी घर पर थी। जब वह घर वापस लौटा तो वहां कोई नहीं था। पत्नी बिना बताए कहीं चली गई। काफी तलाशने के बाद भी उसके बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद जांच पड़ताल शुरू कर दी है। संवाद
-- -- -- -- -- -
कब्जा करने से रोकने पर पीटा
बिछवां। गांव बलारपुर रामनगर निवासी सरिता देवी ने थाने में तहरीर दी। बताया कि परिवार के ही नामजद लोग उसकी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। जगह पर उसे कूड़ा आदि भी नहीं डालने देते हैं। जमीन का विवाद न्यायालय में चल रहा है। आए दिन आरोपी गाली गलौज करते हुए हैं। कब्जे का विरोध करने पर आरोपियों ने उसे व बच्चों को पीटा। संवाद