फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The young man shot himself with his father's licensed gun

Agra News: युवक ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद उड़ाया

Tue, 06 Aug 2024 03:26 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 06 Aug 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
The young man shot himself with his father's licensed gun
पटियाली। कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने खुद को अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन की मानें तो युवक अपनी लिवर की बीमारी से मानसिक तनाव के चलते उसने खुदकुशी कर ली।कस्बा भरगैन के मोहल्ला हसन थोक निवासी मोहम्मद हुसैन खां (18) पुत्र शमशुल हसन रविवार की रात को प्रतिदिन की तरह खाना खाकर अपने कमरे में सोने चला गया था। सोमवार की सुबह तड़के लगभग चार बजे उसके कमरे से गोली चलने की आवाज आई। गोली की आवाज सुनकर परिजन की नींद टूट गई। सभी परिजन आनन-फानन में उसके कमरे की ओर दौड़े और दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर परिजनों ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया तो अंदर का नजारा देखकर दंग रह गए। मोहम्मद हुसैन का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। मोहम्मद हुसैन ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से सर में गोली मार ली थी। सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी राज कुमार पांडेय, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ शर्मा, चौकी इंचार्ज कल्याण सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव के पास पड़ी बंदूक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिता शमशुल हसन ने बताया कि मोहम्मद हुसैन को लिवर की परेशानी थी। इससे वह बीते कई दिनों से मानसिक तनाव में था। शायद इसी के चलते उसने खुद को गोली मार ली। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि युवक ने अपने पिता की लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। परिजन की ओर से विधिक कार्रवाई के लिए अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed