फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The young man's head was broken after a dispute during the feast.

दावत के दौरान हुए विवाद के बाद युवक का सिर फोड़ा

Sun, 18 Sep 2022 11:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 11:58 PM IST
सार

गांव नाहिल नगरिया में शनिवार रात दावत कार्यक्रम में दो युवकों के बीच विवाद हो गया।इसके बाद एक पक्ष के लोग दूसरे युवक के घर में दीवार तोड़कर घुस गए।थानाध्यक्ष राजीत वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
The young man's head was broken after a dispute during the feast.

विस्तार

औंछा। गांव नाहिल नगरिया में शनिवार रात दावत कार्यक्रम में दो युवकों के बीच विवाद हो गया। ग्रामीणों ने झगड़ा शांत करा दिया। इसके बाद एक पक्ष के लोग दूसरे युवक के घर में दीवार तोड़कर घुस गए। युवक को सरिया से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने चार आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नाहिल नगरिया निवासी पवन शनिवार रात गांव में दावत कार्यक्रम में शामिल हुआ था। खाना खाने के दौरान उसका गांव के ही अभिषेक उर्फ गुंडा से विवाद हो गया। दोनों के बीच झगड़ा होता देख ग्रामीणों ने समझा बुझाकर शांत करा दिया। इसके बाद पवन पिता के साथ घर चला गया। कुछ देर बाद अभिषेक अपने भाई विजय, संजय और नितिन को साथ लेकर पवन के घर जा पहुंचा। सरिया आदि से उसके घर की दीवार तोड़ कर आरोपी अंदर घुस गए और पवन के सिर में सरिया मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराया। वहीं मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष राजीत वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed