फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   the young man murdered his daughter in mainpuri

मैनपुरीः जालिम पिता ने मासूम बच्चों के सामने किया बड़ी बेटी का कत्ल, फिर खुद भी लटका फंदे पर

Mon, 05 Feb 2018 09:40 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मैनपुरी Updated Mon, 05 Feb 2018 09:40 AM IST
विज्ञापन
the young man murdered his daughter in mainpuri
मौके पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
यूपी के मैनपुरी में पत्नी के मायके चले जाने से गुस्साए युवक ने बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। साथ ही उसने दो बच्चों की भी हत्या की कोशिश की, लेकिन उन्होंने घर से भागकर जान बचाई। 
विज्ञापन


वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता खुद भी फंदे पर लटक गया। बच्चों की चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने उसे फंदे से उतारकर उसकी जान बचाई। पत्नी ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। 
विज्ञापन


गांव ताहरपुर निवासी शेर सिंह (38) ने कुछ दिन पूर्व पत्नी के साथ मारपीट की थी। इसके बाद वह नाराज होकर मायके चली गई थी। एक फरवरी को पत्नी जब घर पर आई तो फिर से दोनों के बीच विवाद हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी ने जब तीनों बच्चे 12 वर्षीय मुस्कान, नौ वर्षीय अन्नू और सात वर्षीय विवेक को साथ ले जाने की बात कही तो शेर सिंह ने साथ भेजने से मना कर दिया। इसके बाद महिला वापस मायके चली गई। 

रविवार की सुबह शेर सिंह के भाई प्रीतम और गीतम ने जब घर से बच्चों के चीखने की आवाज सुनी तो दौड़कर घर पहुंचे।उन्होंने देखा कि शेर सिंह फंदे पर लटका हुआ था। भाइयों ने उसे फंदे उतारा। 

घर में जाकर देखा तो मुस्कान का शव बरामदे में पड़ा था। वहीं अन्नू और विवेक वहां खडे़ रो रहे थे। बेहोशी की हालत में शेर सिंह को जिला अस्पताल लाया गया। सूचना पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।

वहीं मायके से आरोपी की पत्नी भी गांव आ गई। पुत्री का शव देखकर वह होश खो बैठी। महिला ने पति के विरुद्ध हत्या करने की तहरीर दे दी है। 

थानाध्यक्ष एसआर गौतम ने बताया कि आरोपी कुछ भी काम नहीं करता है। वह अपनी काफी जमीन बेचकर सारा रुपया खर्च कर चुका है। वह अब पत्नी के नाम जो जमीन है उसे भी बेचना चाह रहा था। इसको लेकर पति-पत्नी में विवाद था। 

इसलिए उठाया ये कदम

गांव ताहरपुर में 12 वर्षीय पुत्री मुस्कान की गला घोंटकर हत्या के आरोपी पिता पुलिस की गिरफ्त में है। जब उससे पूछा गया कि उसने बच्ची की हत्या क्यों की तो बताया कि वह पत्नी से बेहद प्यार करता है। 

कई बार पत्नी को बुलाने के लिए फोन भी किए मगर वह नहीं आई। बच्चों को अपने पास इसलिए रखा कि पत्नी बच्चों के बहाने ही उसके पास लौट आए। जब पत्नी नहीं आई तो उसने बच्चों और खुद को खत्म करने की ठान ली। 

बहन मुस्कान की हत्या आंखों के सामने देखने वाले अन्नू और विवेक अभी भी दहशतजदां हैं। विवेक ने बताया कि पिता ने बहन को मारने के बाद उसका भी गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। वह और बहन अन्नू भागकर बाहर की ओर दौड़ गए।

आरोपी शेर सिंह ने पत्नी को भी मारने की कोशिश की थी। पत्नी ने बताया कि एक फरवरी को जब वह घर आई दो फरवरी को विवाद हुआ। 

तब पति ने उसका भी गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की थी। इससे वह मायके चली गई थी। अगर बच्चों को वह साथ भेज देता तो आज उनकी बेटी जिंदा होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed