फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The young man found hanging from a tree could not be identified even on the second day.

Agra News: पेड़ से लटके मिले युवक की दूसरे दिन भी नहीं हो सकी शिनाख्त

Tue, 12 Dec 2023 11:50 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 12 Dec 2023 11:50 AM IST
विज्ञापन
The young man found hanging from a tree could not be identified even on the second day.
कासगंज। पटियाली के क्षेत्र के धुमरी रोड पर आम के बाग में एक युवक का शव आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। यह शव रविवार की सुबह मिला था। पुलिस उसकी शिनाख्त के प्रयास लगातार कर रही है। थाना क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पुलिस ने युवक के फोटो के साथ शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। शिनाख्त न हो पाने के कारण युवक का शव पोस्टमार्टम गृह पर सुरक्षित रखा गया है। पुलिस का मानना है कि युवक किसी गैर जनपद का हो सकता है। इसलिए गैर जनपदों में भी फोटो पंपलेट भिजवाए गए हैं। सोशल मीडिया का सहारा भी लिया जा रहा है।युवक का शव कस्बे के समीप ही धुमरी रोड पर आम के बाग में पेड़ पर लटका था। उसके गले में बिजली के तार से फंदा लगा था। युवक के पास से कोई भी ऐसे दस्तावेज नहीं मिले जिससे उसकी शिनाख्त हो पाती। स्थानीय स्तर पर युवक की शिनाख्त न होने के बाद अब पुलिस ने उन परिवारों से संपर्क किया है। जहां शादियों में बाहर से लोग आए थे। उन परिवारों के माध्यम से भी युवक की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का मानना है कि युवक के माथे पर टीका लगा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed