फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The young man and the girl died due to deep head injuries

Agra News: सिर में गहरी चोट लगने से हुई थी युवक और युवती की मौत

Sat, 04 May 2024 05:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 04 May 2024 05:18 PM IST
विज्ञापन
The young man and the girl died due to deep head injuries
सिर में गहरी चोट लगने से हुई थी युवक और युवती की मौत
विज्ञापन

औंछा क्षेत्र स्थित रजबहा में मिले थे शव, नहीं हो सकी शिनाख्त, पुलिस ने किया अंतिम संस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। चार दिन पहले औंछा क्षेत्र में मिले युवक और युवती के शवों की शिनाख्त तो नहीं हो सकी। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ है। मौत की वजह दोनों के सिर में गहरी चोट का होना बताया गया है। रिपोर्ट दोनों की हत्या की ओर इशारा कर रही है। शुक्रवार को स्थानीय पुलिस ने दोनों शवों का अंतिम संस्कार किया।

थाना औंछा क्षेत्र में गांव नसीरपुर के पास से होकर गुजरने वाले रजबहा में 29 अप्रैल की रात को एक युवक और युवती के शव मिले थे। जिन्हें स्थानीय पुलिस ने बाहर निकलवाने के बाद पहचान के प्रयास किए। लेकिन पहचान नहीं हो सकी थी। युवक और युवती के हाथ बंधे हुए थे। आशंका थी कि किसी ने हत्या की है। शिनाख्त न होने के चलते पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाए थे। शुक्रवार को 72 घंटा का समय पूरा होने के बाद पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट के अनुसार युवक युवती के सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला किया गया है। सिर में गंभीर चोट लगी है। रिपोर्ट की बात करें तो संभव है कि दोनों की पहले हत्या की गई। इसके बाद हाथ बांध कर पानी में फेंका गया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने युवक और युवती के शवों का अंतिम संस्कार किया। मामले में रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed