{"_id":"64834ab5c11f228a720bcb34","slug":"the-young-man-abused-the-doctor-and-staff-mainpuri-news-c-25-1-184587-2023-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: युवक ने डॉक्टर और स्टाफ से की गाली गलौज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: युवक ने डॉक्टर और स्टाफ से की गाली गलौज
Fri, 09 Jun 2023 09:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 09 Jun 2023 09:22 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। जिला अस्पताल अपनी बहन के उपचार के लिए पहुंचे एक युवक ने डॉक्टर और स्टाफ के साथ गाली गलौज की। स्टाफ के लोग एकत्रित हुए तो युवक अपनी बहन को लेकर अस्पताल से भाग गया। मामले में अस्पताल प्रशासन ने कोतवाली पुलिस को सूचना भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
मामला शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे का है। अस्पताल की इमरजेंसी में सिकंदरपुर निवासी एक युवक अपनी बहन को लेकर पहुंचा। उसकी बहन को पेटदर्द हो रहा था। युवक ने अपनी बहन के उपचार में देरी की बात कहते हुए डॉक्टर और स्टाफ के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। जब डॉक्टर ने गाली गलौज से मना किया तो युवक उन पर हमला करने को तैयार हो गया लेकिन इसी बीच और स्टाफ आ जाने पर युवक अपनी बहन को लेकर वहां से खिसक गया। मामले में अस्पताल प्रशासन की तरफ से कोतवाली पुलिस को सूचना भेजी गई है।
-- --
-इमरजेंसी स्टाफ ने बताया है कि एक युवक अपनी बहन के साथ पहुंचा था उसने डॉक्टर और स्टाफ के साथ गाली गलौज की है। सूचना कोतवाली पुलिस को भेजी गई है।
डॉ. मदनलाल, सीएमएस