फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The work of teachers, warden and cook will be reviewed

Agra News: शिक्षक, वॉर्डन व रसोइया के कार्यों की होगी समीक्षा

Fri, 05 Jan 2024 12:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 05 Jan 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
The work of teachers, warden and cook will be reviewed
कासगंज। कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके तहत शिक्षक, वॉर्डन, रसोइया, लेखाकार के कार्यों की समीक्षा होगी। शासन ने इसके लिए परफार्मेंस इंडीकेटर तय कर दिए हैं। इसके आधार श्रेष्ठ कार्य करने वाले लोगों को जिला और प्रदेश स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।ड्राप आउट बालिकाओं को शिक्षा से जोड़ने के लिए शासन स्तर से कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं। जिले में ऐसे आठ विद्यालयों का संचालन हो रहा है। इन विद्यालयों में 800 बालिकाओं की शिक्षा की व्यवस्था है। इनमें बालिकाओं की शिक्षा के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित हैं। योजनाओं का संचालन ठीक से करने और कर्मचारियों को प्रोत्साहित करने के लिए अब विद्यालयों का मूल्यांकन शुरू किया जा रहा है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के मुताबिक, छात्राओं की नामांकन के सापेक्ष उपस्थिति, स्टाफ की उपस्थिति, छात्राओं का निपुण मूल्यांकन, खेलकूद और शैक्षिक गतिविधि, अवस्थापना सुविधा, वित्तीय कार्य और सुरक्षा का मूल्यांकन किया जाएगा। वित्तीय कार्य के आधार पर लेखाकारों का मूल्यांकन किया जाएगा। वहीं रसोइयों का सफाई के आधार पर मूल्यांकन होगा। वॉर्डन का मूल्यांकन 110 अंकों का होगा। इसमें लक्ष्य के सापेक्ष प्रवेश, प्रेरणा पोर्टल पर प्रतिदिन उपस्थिति, निपुण असिस्मेंट टेस्ट, परीक्षा परिणाम, अवस्थापना सुविधाएं और स्वच्छ भोजन उपलब्ध कराने इत्यादि के अंक शामिल होंगे। वहीं 80-100 अंक वालों को उत्कृष्ट श्रेणी, 60-79 अंक को उत्तम श्रेणी, 50-59 को संतोषजनक श्रेणी और 50 से कम अंक वाले को असंतोषजनक श्रेणी में रखा जाएगा।
विज्ञापन

कस्तूरबा स्कूलों का मूल्यांकन किया जाएगा। इसके लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मूल्यांकन में अच्छा प्रदर्शन पाए जाने पर प्रोत्साहित किया जाएगा।-राजीव यादव, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed