फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The work of giving counting forms to voters under SIR is in full swing.

Agra News: एसआईआर के तहत वोटरों को गणना प्रपत्र देने का कार्य तेजी पर

Mon, 10 Nov 2025 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 10 Nov 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
The work of giving counting forms to voters under SIR is in full swing.
कासगंज। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के अंतर्गत जिले के सभी 1149 बूथों पर गणना प्रपत्र मतदाताओं को देने का काम जारी है। अब तक 30 फीसदी मतदाताओं तक मतदाता प्रपत्र भेजे जा चुके हैं। प्रशासनिक अधिकारी बीएलओ के कार्यों की प्रतिदिन की समीक्षा कर रहे हैं और आकस्मिक रूप से बूथों पर जाकर मतगणना प्रपत्र सौंपे जाने के कार्य को परख रहे हैं।
विज्ञापन

एसडीएम सदर संजीव कुमार ने कई बूथों पर बीएलओ टीम के साथ गणना प्रपत्र मतदाताओं को सौंपे और प्रक्रिया के बारे में समझाया। बता दें कि जिलाधिकारी प्रणय सिंह के निर्देश पर जिले के 1149 बूथों पर तैनात बीएलओ भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप विशेष पुनरीक्षण अभियान में जुटे हैं। बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र सौंप रहे हैं। 4 नवंबर से शुरू हुआ यह कार्य 4 दिसंबर तक चलेगा। मतदाताओं को गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ को जमा करना होगा। एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि अभी तक लगभग 30 फीसदी मतदाताओं को गणना प्रपत्र पहुंचाने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed