फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The work of digging the Ava Ganga river may take a break

अवा गंगा नदी की खोदाई के कार्य को लग सकता है ब्रेक

Wed, 16 Jun 2021 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
The work of digging the Ava Ganga river may take a break
मैनपुरी। जल संरक्षण की पहल के तहत पुनर्जीवित की जा रही अवा गंगा नदी की खोदाई के कार्य को ब्रेक लग सकता है। कार्य रोकने के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने जिला प्रशासन को पत्र भेजा है। इसमें अवा गंगा नदी के क्षेत्र से गुजर रही तेल पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त होने की आशंका जताई गई है। हालांकि नदी की खोदाई का कार्य जारी है।
विज्ञापन

मैनपुरी में विलुप्त हो चुकी है अवा गंगा नदी को पुनर्जीवित करने के लिए कार्य कराया जा रहा है। विशेषकर बरनाहल और करहल ब्लॉक क्षेत्र से गुजरने वाले इस नदी का मनरेगा के तहत खोदाई कर सीमांकन कराया जा रहा है। अब तक आधे से अधिक खोदाई का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसी बीच हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने जिला प्रशासन को एक पत्र भेजा है। इसमें उन्होंने अवा गंगा नदी की खोदाई का कार्य रोकने के लिए कहा है। ऐसा रेवाड़ी-कानपुर तेल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने की आशंका के चलते कहा गया है। एचपीसीएल के अधिकारी अरविंद लाल की ओर से भेजे गए पत्र में कम से कम छह माह का समय मांगा गया है। पत्र के अनुसार बूरामई और अमामई गांवों में तीन जगह नदी और पाइपलाइन काफी करीब है। ऐसे में इसकी क्षतिग्रस्त होने की आशंका है। पत्र में मांगे गए छह माह के समय में पाइपलाइन को सुरक्षित करने का कार्य किया जाएगा। फिलहाल अन्य क्षेत्रों में अवा गंगा नदी की खोदाई का कार्य जारी है।
विज्ञापन

----
एक से दो मीटर गहराई में है पाइपलाइन
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड की तेल पाइपलाइन करहल क्षेत्र से होकर गुजरती है। ये पाइपलाइन बीते वर्ष बिछाई गई थी। एक से दो मीटर गहराई में ये पाइपलाइन डाली गई है। ऐसे में नदी की खोदाई के दौरान इसके क्षतिग्रस्त होने की आशंका अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
वर्तमान में अवा गंगा नदी के सीमांकन का कार्य चल रहा है। इसमें पाइपलाइन को किसी प्रकार की क्षति नहीं होगी। जहां भी जरूरत होगी वहां पाइपलाइन संरक्षण के लिए समय दिया जाएगा।
-ईशा प्रिया, सीडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed