फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The woman who came to her maternal home was beaten, a case was registered against 4

Agra News: मायके में आई महिला को पीटा, 4 पर केस दर्ज

Sun, 21 May 2023 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 21 May 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
The woman who came to her maternal home was beaten, a case was registered against 4
गंजडुंडवारा। क्षेत्र के एक गांव में मायके आई एक महिला की पिटाई कर दी गई। मामले में महिला ने 4 आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिशें दे रही है।क्षेत्र के गांव गढ़का में गुड़िया निवासी दिल्ली अपने मायके आई हुई थी। 16 मई की देर शाम उसकी कहासुनी जकाउल्ला, वकाउल्ला, भूरे खां एवं शहरन से हो गई। आरोपियों ने लाठी डंडों से उसकी मारपीट कर दी। महिला गंभीर घायल हो गई। महिला ने बचाव के लिए चीख पुकार कर दी। उसकी आवाज सुनकर आस-पास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। महिला ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। चारों आरोपियों के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी हरिभान सिंह राठौर ने बताया कि महिला की तहरीर पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed