फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The woman and the girl came in the grip when the dilapidated house collapsed, the girl died

Agra News: जर्जर मकान गिरने पर राह निकलती महिला और बच्ची आई चपेट में, बच्ची की मौत

Sun, 06 Aug 2023 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 06 Aug 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
The woman and the girl came in the grip when the dilapidated house collapsed, the girl died
कासगंज। ढोलना थाना क्षेत्र के गांव इनायती में एक जर्जर मकान और उसकी दीवार गिर गई। जिससे राह निकलती महिला और उसकी गोद की दुधमुंही बच्ची चपेट में आ गई। ग्रामीणों ने जब महिला और दुधमुही बच्ची को मलबे से बाहर निकाला तब तक बच्ची की मौत हो चुकी थी। महिला को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां से महिला रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

यह हादसा करीब साढ़े 5 बजे हुआ। महिला देवकी (30) पत्नी अजय पाल निवासी इनायती अपनी एक माह की बच्ची काव्या को लेकर ढोलना दवा लेने गई थी। दवा लेने के बाद महिला वापस आ रही थी। बच्ची उनकी गोद में थी। तभी इनायती में पिंटू के कच्चे जर्जर हाल मकान की छत व दीवार गिर गई। जिससे गली से निकलते वक्त महिला बच्ची के साथ मलबे में दब गई। ग्रामीणों ने जब महिला की चीख सुनी तो व दौड़ पड़े। महिला और बच्ची को मलबे से बाहर निकाला। महिला की स्थिति गंभीर थी। दुधमुंही की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर महिला के परिवार के लोग भी गांव में आ गए। उन्होंने महिला को निजी वाहन से चिकित्सालय भेजा जहां से रेफर कर दिया गया और बच्ची को मृत घोषित कर दिया। हादसे से परिवार में चीत्कार मच गया। घटना की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed