{"_id":"694da478a05f7e6a430dcbbd","slug":"the-winners-of-the-parliamentary-sports-competition-were-honored-with-medals-agra-news-c-365-1-sagr1044-105838-2025-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: सांसद खेल स्पर्धा में विजेताओं का पदकों से हुआ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: सांसद खेल स्पर्धा में विजेताओं का पदकों से हुआ सम्मान
विज्ञापन
सांसद खेल स्पर्धा
आगरा। एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में बृहस्पतिवार को तृतीय सांसद खेल महोत्सव का समापन हो गया। मंच पर खिलाड़ियों के सम्मान और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने माहौल को और भी आकर्षक बनाया।
विजेताओं को केंद्रीय पंचायती राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, धर्मपाल सिंह, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, मंडलायुक्त शैलेंद्र सिंह, जिलाधिकारी अरविंद बंगारी, कुलपति प्रो. आशु रानी, उप महानिरीक्षक आगरा परिक्षेत्र शैलेश कुमार पांडेय ने 29 विधाओं में स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक प्रदान किए।
स्कूली बच्चों के ग्रुप ने राधा-कृष्ण नृत्य और देशभक्ति से ओतप्रोत मां तुझे प्रणाम की प्रस्तुति दी। खेल महोत्सव में मिला सम्मान थीम का गीत सुधीर नारायण, सुशील सरित, हर्षित पाठक ने सुनाया।केंद्रीय राज्यमंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने कहा कि सांसद स्पर्धा में इस वर्ष जो खिलाड़ी विजेता बनने से रह गए वो अगली बार टॉप करेंगे और जो जीत गए वो अब स्टेट में टॉप करेंगे। संचालन डॉ. रिनेश मित्तल ने किया।
विज्ञापन
इस दौरान समन्वयक दिगंबर सिंह धाकर, गौरव शर्मा, निदेशक डॉ. प्रो. दिनेश राठौर, मुनेंद्र जादौन, डॉ. पार्थ बघेल, मधु बघेल, नीलू धाकरे, श्याम भदौरिया, डॉ. सलोनी बघेल, डॉ. पृथ्वीनाथ चौहान आदि मौजूद रहे।
इन्होंने जीता सोना
आर्म रेसलिंग में प्रिंसी यादव, दामिनी यादव, अर्पित व ऋषि। बैडमिंटन सिंगल में सुमन, डबल्स में सुमन-रिया, सिंगल में यागवेंद्र, पार्थ वर्मा, डबल्स में यश-सत्वेंद्र, माधव-आदर्श। बॉक्सिंग में अनन्या कुलश्रेष्ठ, कल्पना, समीर जादौन। बास्केटबॉल में स्टेडियम गर्ल्स और पुरुष वर्ग में यूपी पुलिस। शतरंज में सायेशा गर्ग, अर्जुन अरोरा, गगन कुमार। तलवारबाजी में आराध्या सिंह, कनक, दिव्या, नैतिक सिंह व जैश। महिला क्रिकेट में कप्तान रमा कुशवाह। हैंडबॉल में पवना एकेडमी अलीगढ़ ने दो स्वर्ण पदक जीते। आइसस्टॉक में यशवर्धन कश्यप व चिराग। कराटे में प्रज्ञा शर्मा, मनीषा राजपूत, अथर्व, विहान ने स्वर्ण पदक जीते।