फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The weather was chilly rain

बारिश से सर्द हुआ मौसम

Thu, 29 Oct 2015 01:40 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा
ब्यूरो अमर उजाला, आगरा Updated Thu, 29 Oct 2015 01:40 AM IST
विज्ञापन
The weather was chilly rain
अक्तूबर का आगाज जितना गर्म था, अंत उतना ही सर्द हो गया। बुधवार सुबह 4 बजे से शुरू हुई तेज हवाओं के साथ बारिश ने शाम होते-होते मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। ठंडी हवाओं के बीच बुधवार को पारा सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। शाम को भी तेज हवाएं चलीं।
विज्ञापन

पहले तेज झड़ी लगी फिर रुक-रुककर रात तक बारिश होती रही। इसने न केवल रेन कोट, बल्कि बच्चों के ऊनी कपड़े भी निकलवा दिए। सुबह और रात को करीब 12 मिमी बारिश दर्ज की गई। हवा 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली।
विज्ञापन

मौसम ने बुधवार तड़के करवट ली। सुबह लोग जागे तो तेज बारिश पारा लुढ़का चुकी थी और हवाएं सर्द हो गई थीं। दोपहर में बादलों की लुकाछिपी जारी रही, लेकिन शाम को 6 बजे के बाद फिर बारिश शुरू हो गई जो रुक-रुक कर रात तक होती रही। इससे अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री पर और न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले दो दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है। गुरुवार सुबह भी बादलों के छाए रहने के आसार हैं और ठंडी हवाएं चल सकती हैं।
 बिजली की गिरी मांग
किसानों को पलेवट के लिए इन दिनों सिंचाई की ज्यादा जरूरत थी। पावर ट्रांसफार्मरों पर गर्मी के चलते शहरी लोड और सिंचाई के लिए देहात का लोड जारी था, लेकिन बारिश से लोड में 50 फीसदी से ज्यादा कमी आ गई।
इधर एसी और पंखे बंद हुए तो देहात में टयूबवेल का उपयोग कम हो गया। रात में खेतों में भरने लायक बारिश हुई।
आंधी में गिरी दीवार, महिला की मौत
फतेहपुर सीकरी। मंगलवार रात आई आंधी के दौरान सीकरी के मंडी गुड़ गांव में हाईवे स्थित वनखंडी महादेव के पास स्थित लवकुश कालोनी निवासी शिवदेई (58) पत्नी बाबूलाल कुशवाह अपने नाती अमन (7) के साथ चारपाई पर सो रही थीं। तभी लगभग 12:30 बजे तेज आंधी के साथ बारिश आई। तभी छत पर बनी रसोई की दीवार गिर पड़ी।
चीख-पुकार सुनकर आए पड़ोसियों ने दोनों को मलबे से निकाला। उनकी हालत गंभीर देख भरतपुर अस्पताल ले जाया गया। वहां शिवदेई की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस और तहसील प्रशासन को दे दी गई है।


बारिश से किसानों की चिंता बढ़ी
फतेहपुर सीकरी/किरावली। बारिश से सरसों और आलू की फसलों के प्रति किसानों की चिंता बढ़ गई है। धान को भी नुकसान की आशंका है। दुल्हारा के किसान मुरारीसिंह फौजदार, मई बुजुर्ग के चौधरी अशोक सिंह, डाबर के राजेंद्र शर्मा, मंडीगुड़ के सुरेंद्र शुक्ला, जाजऊ के दिनेश शर्मा, कौरई के जयसिंह शर्मा आदि ने बताया कि इस समय होने वाली बारिश खेती के लिए नुकसानदेह है। किरावली में बारिश के दौरान कई जगह पानी भर गया।
चौकोरा निवासी रिशी चाहर ने बताया कि जो किसान खेतों में पलेवा के लिए पानी का इंतजार कर रहे थे उन्हें जरूर इस बारिश से लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed