फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The way for the construction of Panchkosi Parikrama Marg cleared

पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के निर्माण का रास्ता हुआ साफ

Thu, 05 May 2022 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
The way for the construction of Panchkosi Parikrama Marg cleared
सोरोंजी। तीर्थंनगरी में पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने ई टेंडर नोटिस जारी कर निर्माणदायी संस्थाओं से निविदाएं आमंत्रित की है।
विज्ञापन

23 मई को निविदाएं खुलने के बाद पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का निर्माण शुरू हो जाएगा। यूपी पर्यटन विभाग द्वारा परिक्रमा मार्ग के निर्माण के लिए 600.56 लाख रुपये का बजट अवमुक्त किया गया है। 15.6 किलोमीटर लंबे इस परिक्रमा मार्ग में लगभग 10 किलोमीटर मार्ग कच्चा है बाकी मार्ग क्षतिग्रस्त है। पंचकोसी परिक्रमा मार्ग में कई प्राचीन दर्शनीय ऐतिहासिक स्थल हैं जिनका जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण कार्य भी किया जाना है। मार्ग में श्रद्धालुओं के बैठने के लिए बैंच, टीनशेड, पब्लिक टॉयलेट व पेयजल के लिए हैंडपंप, छायादार पेड़ भी लगाया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन

पौराणिक व दर्शनीय स्थल
पंचकोसी परिक्रमा मार्ग में आदि वराह मंदिर, सूर्यकुंड, योगेश्वर मंदिर, दूधेश्वर मंदिर,सीतारामजी मंदिर, शक्ति पीठ बटुकनाथ, मोतियाथल, 84 घंटा वाली माता, सीता रसोई, बाछरू देवता, सिग्नल वाले बाबा, कपिल मुनि की गुफा, करुआ देव, सर्वसिद्ध गणेशजी, महाप्रभु बल्लभाचार्य की बैठक, पंचमहाशक्ति मंदिर, मानस मंदिर, तुलसी स्मारक, श्याम वराह मंदिर आदि पौराणिक व दर्शनीय स्थल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- तीर्थस्थल सोरोंजी में परिक्रमा मार्ग के निर्माण की तैयारी यूपीसीएल के द्वारा की जा रही है। टेंडर आदि की प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण का मार्ग प्रशस्त होगा।- अजय कुमार श्रीवास्तव, एडीएम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed