फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The water level of the Ganges has decreased, but the troubles remain

घट गया गंगा का जलस्तर, लेकिन बरकरार हैं दुश्वारियां

Sun, 24 Oct 2021 10:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
The water level of the Ganges has decreased, but the troubles remain
कासगंज पटियाली क्षेत्र में खेतों में भरा गंगा की बाढ़ का पानी - फोटो : KASGANJ
कासगंज। बैराजों से छोड़े गए पानी का दबाव भले ही कम हो गया है, लेकिन कटान का खतरा बढ़ गया है। जलस्तर में कमी आ गई है, लेकिन खेतों में पानी जमा है, जिससे फसलें बर्बादी के कगार पर हैं। सिंचाई और राजस्व विभाग के अफसर निगरानी में जुट गए हैं।
विज्ञापन

पहाड़ों पर पिछले दिनों हुई बारिश के बाद बैराजों पर निरंतर पानी का दबाव बना रहा। मुजफ्फरनगर और दतलाना बांध कट गए। उसके बाद तो और भी परेशानी बढ़ीं। बांधों की मरम्मत तो सिंचाई विभाग ने कर दी, लेकिन बांधों के कटने से जो पानी फसलों को जलमग्न करते हुए आबादी तक पहुंचा वह जमा हो गया है। जलस्तर कम हो जाने के बाद कुछ हद तक पानी सिमटा तो है, लेकिन पूरी तरह आबादी और फसलों से बाहर नहीं निकला है।
विज्ञापन

रविवार को सहवाजपुर, मुजफ्फरनगर, दतलाना, अजीतनगर, किसौल, किलौनी, बमनपुरा, मेहोला सहित कई गांव के समीप फसलों में भरा पानी जमा है। इससे सैकड़ों बीघा फसलें जलमग्न हैं। किसान अब मुआवजे की मांग कर रहे हैं। इधर पानी घटने से कटान का खतरा बढ़ रहा है तो टीमें निगरानी में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलस्तर में तेजी के साथ गिरावट आ रही है। अभी और पानी कम होगा। लो फ्लड है। बाढ़ का खतरा पूरी तरह से टल जाएगा। अरुण कुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed