फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The voice of the opposition parties is being suppressed by the police force

Agra News: पुलिस के बल पर दबाई जा रही विरोधी दलों की आवाज

Sat, 16 Aug 2025 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 16 Aug 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
The voice of the opposition parties is being suppressed by the police force
मैनपुरी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बृहस्पतिवार देर शाम जय हिंद यात्रा निकाली गई। शहीद स्मारक से सुभाषचंद्र बोस पार्क तक निकाली गई यात्रा का सांसद सीतापुर राकेश राठौर, पूर्व विधायक अलीगढ़ विवेक बंसल ने नेतृत्व किया। भाजपा सरकार की नीतियों का विरोध करते हुए बेवर में निकाली गई जय हिंद यात्रा में जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सांसद सीतापुर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार हर माेर्चे पर फेल हो चुकी है। सरकार में बैठे लोग विरोधी दलों के नेताओं की आवाज को पुलिस के बल पर दबा रहे हैं। केंद्र सरकार हर तरीके से लोकतंत्र की हत्या कर रही है। पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार का शिक्षा से कोई लेना देना नहीं है। सरकार बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों को बंद करके देहात के बच्चों को शिक्षा से वंचित करने का अभियान चला रही है। कांग्रेस इसका सदन से लेकर सड़क तक विरोध करेगी। जय हिंद यात्रा का बेवर में जगह जगह लोगों ने स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव प्रकाश प्रधान, जिलाध्यक्ष गोपाल कुलश्रेष्ठ, जिला कोऑर्डिनेटर करण सिंह राजपूत, शहर अध्यक्ष अजय दुबे, यूथ अध्यक्ष राहुल कठेरिया, छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु, अनुपम शाक्य, नवीन शर्मा,अरविंद तिवारी, गुड़िया यादव, मधु मिश्रा, प्रियंका राठौर, पंकज सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन

II

II
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed