फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The villager who was shopping from the market was beaten

Agra News: बाजार से खरीदारी कर आ रहे ग्रामीण को पीटा

Thu, 27 Jul 2023 10:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 27 Jul 2023 10:38 PM IST
विज्ञापन
The villager who was shopping from the market was beaten
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र में लहरा बाजार से खरीदारी कर घर वापस आ रहे ग्रामीण की रास्ते में घेर कर गांव के ही चार लोगों ने पिटाई कर दी। मामले में ग्रामीण ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही हे।गांव लहरा निवासी रामकिशोर 25 जुलाई को बाजार से खरीदारी कर घर आ रहा था। उसे रास्ते में गांव के ही अवधेश, अर्जुन, रोवी व कुलदीप ने रोक लिया। रंजिश के चलते उसकी लाठी डंडों से मारपीट कर दी। जिससे वह घायल हो गया। उसकी चीख पुकार पर अन्य लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग गए। रामकिशोर ने कोतवाली में पहुंचकर घटना की जानकारी दी। आरोपियों के खिलाफ दी तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed