{"_id":"67600a5b3efcfe8c0d0f9c03","slug":"the-vehicle-owner-did-not-return-the-paddy-even-after-taking-the-money-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-128773-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: रुपये लेने के बाद भी गाड़ी मालिक ने नहीं लौटाया धान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: रुपये लेने के बाद भी गाड़ी मालिक ने नहीं लौटाया धान
Mon, 16 Dec 2024 04:39 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 16 Dec 2024 04:39 PM IST
विज्ञापन
- ट्रांसपोर्ट कमीशन एजेंट ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। हरियाणा के लिए धान लादकर ले गए गाड़ी मालिक ने धान पर पानी डाल कर धान के कुछ कट्टे उतार लिया। माल के वापस आने के बाद रुपये भी ले लिए, लेकिन अब वह माल वापस नहीं दे रहा है। गाली-गलौज कर धमकी दी है। पीड़ित ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अवध नगर निवासी आशू यादव ट्रांसपोर्ट कमीशन एजेंट का कार्य करते हैं। 5 दिसंबर को उन्होंने एक ट्रक में धान लदवाकर घरोडा हरियाणा भिजवाया था। गाड़ी मालिक को 10 हजार रुपये एडवांस के तौर पर दिए थे। गाड़ी के मालिक ने धान में पानी मार दिया और कुछ कट्टे उतार लिए। जब माल घरोडा पहुंचा तो एजेंट ने माल नहीं लिया और वापस कर दिया। गाड़ी मालिक दुर्वेश कुमार निवासी नगला पोहकर जनपद एटा वापस आ गया। इसके बाद गाड़ी मालिक ने फोन किया और कहा कि मुझे 73 हजार रुपये दो और अपना माल वापस ले जाओ। उन्होंने 50 हजार रुपये दे दिए, इस प्रकार गाड़ी मालिक पर 60 हजार रुपये पहुंच गए थे। इसके बाद वह पूरा रुपया देने पर ही माल को वापस करने की बात कहने लगा। जब ज्यादा कहा तो गाली गलौज की। गाड़ी मालिक ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।