{"_id":"695d7b2b5586ced399076851","slug":"the-universitys-youth-festival-will-be-held-on-the-9th-and-10th-featuring-several-competitions-agra-news-c-25-1-agr1065-958468-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: विवि का युवोत्सव 9 व 10 को, होंगी कई प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: विवि का युवोत्सव 9 व 10 को, होंगी कई प्रतियोगिताएं
विज्ञापन
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय
आगरा। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने युवोत्सव के दूसरे चरण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। 9 और 10 जनवरी को आयोजित होने वाली कुल 22 प्रतियोगिताओं में विवि से संबद्ध चारों जिलों के महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं शिरकत करेंगे।
कुलपति प्रो. आशु रानी ने बताया कि समारोह का आयोजन खंदारी परिसर में किया जाएगा। छात्र अंग्रेजी और फिल्मी गीतों पर प्रस्तुति नहीं दे सकेंगे। छात्रों की प्रतिभा को उड़ान देने के लिए इस बार दो नई गतिविधियों को भी शामिल किया गया, जिसमें एकांकी नाटक और लोक (फोक) ऑर्केस्ट्रा शामिल है।
डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. भूपेंद्र स्वरूप शर्मा ने बताया कि 9 जनवरी को युवोत्सव के पहले दिन जेपी सभागार में प्रतियोगिताएं होंगी। एकांकी नाटक का मंचन शिवाजी मंडपम में होगा। 10 जनवरी को सेठ पदमचंद जैन प्रबंध संस्थान में शास्त्रीय गायन, एकल शास्त्रीय वादन (स्वर वाद्य और ताल वाद्य), शास्त्रीय नृत्य (भारतीय) और सुगम संगीत प्रतियोगिता होगी।