Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The tsar chirped again in the courtyard of Chambal

Agra News: चंबल के आंगन में फिर चहका खंजन

Fri, 20 Nov 2026 02:24 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 20 Nov 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
The tsar chirped again in the courtyard of Chambal
बाह: खास खबर: खंजन की तस्वीरें
बाह। चंबल सेंक्चुअरी की बाह रेंज में यूरोप और एशिया के देशों से खंजन (व्हाइट वेगटेल) चिड़िया प्रवास पर आई है। यह सुंदर और चंचल चिड़िया पर्यटकों का मन मोह रही है। सर्दी बढ़ने के साथ ही प्रवासी पक्षियों की तादाद बढ़ने लगी है।
विज्ञापन

बाह के रेंजर कुलदीप सहाय पंकज ने खंजन का वैज्ञानिक नाम मोटासिला अल्बा है। इसकी लंबाई 16-20 सेंटीमीटर और वजन 20-25 ग्राम होता है। इसके पंख काले और सफेद होते हैं, जबकि मुकुट के पीछे, गर्दन और गला काले रंग का होता है। माथा और सिर से गर्दन के किनारे तक सफेद रंग होता है। ये पक्षी सर्दी से बचने और भोजन की तलाश में चंबल का रुख करते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि व्हाइट वेगटेल अब चंबल में प्रजनन भी करने लगी है। पिछले साल इसकी नेस्टिंग रिकॉर्ड हुई थी, जिसमें 2-3 अंडे दिए गए थे। वन विभाग ने इन चूजों की उड़ान भरने तक निगरानी की थी। उन्होंने बताया कि व्हाइट वेगटेल के नर मादा एक जैसे होते हैं। कीडे़-मकोड़े इनका भोजन होते हैं।
विज्ञापन


साहित्य में खंजन का जिक्र

साहित्य में खंजन की खूबसूरती का विशेष जिक्र मिलता है। गोस्वामी तुलसीदास ने रामचरित मानस में सीता की सुंदरता की तुलना खंजन से की है। मैथिलीशरण गुप्त ने साकेत में लक्ष्मण की सुंदरता को खंजन से जोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed