{"_id":"66e1f73b5809844d8907af44","slug":"the-transformer-along-with-the-poles-fell-on-the-ground-mainpuri-news-c-174-1-sagr1039-123806-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: खंभों सहित ट्रांसफार्मर जमीन पर गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: खंभों सहित ट्रांसफार्मर जमीन पर गिरा
Thu, 12 Sep 2024 01:32 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Thu, 12 Sep 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
किशनी। रामनगर में गमा देवी मंदिर के पास झुके बिजली के खंभों पर रखा ट्रांसफार्मर बुधवार को जमीन पर गिर गया। अगर वहां कोई मौजूद होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
रामनगर में गमा देवी मंदिर के निकट एक ट्रांसफार्मर झुके बिजली के खंभों पर रखा था। ग्रामीण कई बार झुके खंभों को बदलवाने की मंाग कर चुके थे। अवर अभियंता सहित अधिकारियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। बुधवार को बारिश के साथ चली हवा में बिजली के खंभे ट्रांसफार्मर के साथ गिर गए। गनीमत रही कि उस समय इस मार्ग से कोई नही गुजर रहा था नही तो बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने एसडीओ से नए खंभे लगवाकर ट्रांसफार्मर रखवाने की मांग की है। एसडीओ सुरेंद्र सिंह का कहना है कि ट्रांसफार्मर जमीन पर गिरने से क्षतिग्रस्त हो गया है। वर्कशाप पर नए ट्रांसफार्मर के लिए कहा गया है। ट्रांसफार्मर आते ही नए खंभों पर रखवा दिया जाएगा।
बिजली का खंभा धान के खेत में गिरा
किशनी। मोहल्ला सदर बाजार में मंगलवार की शाम बिजली का खंभा गिर गया। जानकारी पर पहुंची टीम ने मौके पर पहुंचकर दोबारा खंभे को खड़ा किया। बुधवार की सुबह हुई बारिश के बाद किशनी शहर सहित बखतपुर की लाइन के तार आपस में एक दूसरे से उलझ गए। इससे बिजली आपूर्ति बंद हो गई। लाइनमैन बसंत दुबे, वीरभान, पिंटू, अनीश, रमेश मिश्रा, विक्की, संतोष कुमार, हरेंद्र, दीपू की टीम ने लाइनों को सही करके बिजली चालू कराई।