{"_id":"6acab1eea956ce6a1e0ce244","slug":"the-torch-for-the-moon-olympics-dedicated-to-daughters-will-be-lit-today-agra-news-c-25-agr1067-1182197-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आज प्रज्वलित होगी बेटियों को समर्पित मून ओलंपिक्स की मशाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आज प्रज्वलित होगी बेटियों को समर्पित मून ओलंपिक्स की मशाल
Sun, 11 Oct 2026 03:15 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 11 Oct 2026 03:15 AM IST
विज्ञापन
मून ओलंपिक
आगरा। सपनों, संघर्ष और उपलब्धियों के 20 वर्ष पूरे होने पर मून स्कूल ओलंपिक्स का 20वां संस्करण 27 अक्तूबर से 3 नवंबर तक आयोजित होना है। इसमें 24 खेल शामिल होंगे। इस बार आयोजन बेटियों को समर्पित है। फेंसिंग, सेपक टकरा और बालिका फुटबॉल पहली बार शामिल होंगे जबकि वुशू की वापसी होगी। पेंचक सिलाट और आर्म रेसलिंग प्रदर्शन भी खेल का हिस्सा होंगे।
संस्थापक संरक्षक नज़ीर अहमद ने बताया कि 11 अक्तूबर (रविवार) को पर्दा उठने के समारोह (कर्टेन रेजर) में ओलंपिक्स मशाल प्रज्वलित की जाएगी। शुभंकर ‘चिंकी’ का अनावरण और ओलंपिक गीत की प्रस्तुति भी होगी। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. आशु रानी मुख्य अतिथि और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. मंजू भदौरिया अध्यक्ष होंगी। इस वर्ष की थीम ‘सपने, संकल्प और गौरव के 20 वर्ष’ है। प्रतियोगिता में प्रवेश निशुल्क रहेगा। प्रविष्टियां 20 अक्तूबर तक विद्यालय के माध्यम से प्रधानाचार्य के हस्ताक्षर व मुहर सहित जमा करनी होंगी। आवेदन मून टीवी कार्यालय, 134 मानस नगर, आगरा में स्वीकार किए जाएंगे। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारना, अनुशासन व टीम भावना बढ़ाना और बेटियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।