फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The temple of Maa Bhadrakali is ready in Jaitpur; the renovation work began on the day of the Ram Temple's consecration. The idol installation and consecration festival will begin on June 11.

Agra News: जैतपुर में मां भद्रकाली का मंदिर बनकर तैयार, राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के दिन शुरू हुआ था जीर्णोद्धार, 11 जून से शुरू होगा विग्रह स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव

Tue, 09 Jun 2026 12:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
The temple of Maa Bhadrakali is ready in Jaitpur; the renovation work began on the day of the Ram Temple's consecration. The idol installation and consecration festival will begin on June 11.
जैतपुर के गढ़वार में तैयार हुआ भव्य एवं दिव्य मां भद्रकाली का मंदिर
बाह। जिस दिन (22 जनवरी 2024) अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी, उसी दिन जैतपुर के गढ़वार गांव में मां भद्रकाली के प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्धार का काम शुरू हुआ था। मंदिर बन कर तैयार हो गया है। 11 जून से विग्रह स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू होगा। गढ़वार गांव में करीब 300 साल पुराना मां भद्रकाली का मंदिर है। समाजसेवी भानु प्रताप सिंह भदौरिया ने बताया कि 50 साल से मंदिर जीर्णशीर्ण हालत में था। यहां पर होली और दिवाली की दौज पर देवी मां की विशेष पूजा होती है। 11 जून से 17 जून तक विग्रह स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित होगा। पुजारी राधेश्याम से लेकर पवन भदौरिया, धर्मेन्द्र सिंह, अमितेश सिंह, अरुण भदौरिया, अखिल प्रताप सिंह, धीरज सिंह, महेश सिंह कमल सिंह, आदेश सिंह, राम मोहन आदि पूरे गांव के युवा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बेहद उत्साहित हैं। जयपुर में मां भद्रकाली की भव्य प्रतिमा तैयार कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed