फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The team that went to check electricity was beaten up and the register snatched

Agra News: बिजली चेक करने गई टीम को पीटा, रजिस्टर छीना

Sun, 17 Nov 2024 10:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 17 Nov 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
The team that went to check electricity was beaten up and the register snatched
कुरावली। गांव अलूपुरा में रविवार को बिजली चेकिंग करने गई टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस दौरान जेई और टीम के अन्य लोगों के साथ हाथापाई की गई। इस दौरान रजिस्टर छीन लिए गए और दो लाइनमैन के मोबाइल भी टूट गए। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद शांतिभंग में चालान करने के बाद एसडीएम न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन

रविवार को विद्युत सब स्टेशन पर तैनात जेई रामसनेही लाल टीम के साथ गांव अलूपुरा में चेकिंग व बकाया बिल जमा कराए जाने के अभियान के तहत गए थे। वह ग्रामीणों से बकाया बिल जमा किए जाने के लिए कह रहे थे। तभी गांव निवासी गुड्डू, नंदू कश्यप ने टीम के साथ गाली गलौज करना शुरू कर दिया। आरोपियों ने जेई व टीम के साथ हाथापाई शुरू कर दी। गोली मारने की धमकी देते हुए लाइनमैन के ऊपर डंडे से हमला किया। लाइनमैन रंजीत और गुरवेंद्र के मोबाइल टूट गए। आरोप है कि उनके रजिस्टर छीन लिए गए और एक बुक गायब कर दी गई। जेई रामसनेही की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक आरोपी गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का शांतिभंग में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed