फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The Taj Mahotsav will be fragrant with dahlias and roses.

ताज महोत्सव 2026: 1500 किस्मों के गुलाब-डेहलिया, कृष्ण लीला और राष्ट्रवाद की झलक

Mon, 09 Feb 2026 02:38 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Mon, 09 Feb 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
The Taj Mahotsav will be fragrant with dahlias and roses.
पुष्प प्रदर्शनी में इस तरह फूलों से सजाई जाएंगी आकृतियां स्त्रोत सूचना विभाग
आगरा। ताज महोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। कला, साहित्य और संस्कृति का संगम कहा जाने वाला यह महोत्सव 18 से 27 फरवरी तक चलेगा। इसके अंतर्गत 20 से 22 फरवरी को पुष्प प्रदर्शनी होगी जिसमें गुलाब और डेहलिया की 1500 से अधिक किस्मों को प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन

पुष्प प्रदर्शनी को इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड के परिसर में आयोजित किया जाएगा। वंदे मातरम की 150 वर्षगांठ का उत्सव भी मनाया जाएगा। पुष्पों से बनीं विभिन्न कलाकृतियों में कृष्ण लीला, प्रकृति और राष्ट्रवाद झलकेगा। फूलों से तैयार भव्य आकृतियाें में एक ओर ब्रज की झलक और भगवान कृष्ण की लीलाएं जीवंत होंगी। वहीं, दूसरी ओर राष्ट्रीय प्रतीकों को फूलों से उकेरा जाएगा। प्रदर्शनी में गुलाब, गेंदा और सूरजमुखी समेत विभिन्न किस्म के फूल, फल और सब्जियां दर्शकों को लुभाएंगी।
विज्ञापन





महिलाओं और बच्चों के हुनर को मिलेगा मंच
मिशन शक्ति के तहत इस पुष्प प्रदर्शनी में महिलाओं और बच्चों की भागीदारी पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसके लिए प्रदर्शनी को 19 वर्गों में बांटा गया है। 350 तरह की प्रतियोगिताएं होंगी। महिलाओं के लिए पुष्प सज्जा, मेंहदी और गृहणियों के लिए अचार-मुरब्बा जैसे फल संरक्षण उत्पादों की प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण होगी। बच्चों के को प्रकृति के प्रति जागरूकता करने के लिए चित्रकला प्रतियोगिता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कल तक करें आवेदन
राजकीय उद्यान अधीक्षक रजनीश पांडेय ने बताया कि पुष्प प्रदर्शनी में इच्छुक प्रतिभागी 10 फरवरी 2026 तक उद्यान विभाग में आवेदन कर सकते हैं। विशेषज्ञ निर्णायक मंडल 14 और 15 फरवरी को विजेताओं का चयन करेगा। यह आयोजन न केवल पर्यटन को नई दिशा देगा, बल्कि आगरावासियों को अपनी विरासत और प्रकृति से जुड़ने का यादगार अवसर भी प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed