फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The Supreme Court committee examined the Chambal ecosystem, finding no shortage of alligators or traces of mining. The CEC members were overwhelmed by the teeming aquatic life in the Chambal.

Agra News: सुप्रीम कोर्ट की कमेटी ने परखा चंबल का पारिस्थितिकी तंत्र, न घड़ियाल कम दिखे, न मिला खनन का निशान, चंबल में जलीय जीवों का संसार देख अभिभूत हुए सीईसी सदस्य

Sun, 03 May 2026 10:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
The Supreme Court committee examined the Chambal ecosystem, finding no shortage of alligators or traces of mining. The CEC members were overwhelmed by the teeming aquatic life in the Chambal.
बाह। सुप्रीम कोर्ट द्वारा चंबल नदी में अवैध खनन पर लिए गए स्वत: संज्ञान के बाद, सेंट्रल इंपावर्ड कमेटी (सीईसी) के सदस्य सीपी गोयल ने रविवार को चंबल सफारी का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नदी के शांत वातावरण और वहां पल रहे दुर्लभ जलीय जीवों व पक्षियों की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण की शुरुआत नंदगवा स्थित इंटरप्रिटेशन सेंटर से हुई, जहां जलीय जीवों, वन्यजीवों और प्रवासी पक्षियों की कलाकृतियों को प्रदर्शित किया गया है। यहां डीएफओ चांदनी सिंह ने उन्हें चंबल की एक खूबसूरत तस्वीर भेंट की और नदी की जैव विविधता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद सीईसी सदस्य सीपी गोयल ने नंदगवा घाट से मोटर बोट के जरिए चंबल नदी में करीब 10 किलोमीटर तक भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान नदी किनारे बालू के टीलों पर घड़ियाल और मगरमच्छ धूप सेंकते नजर आए। पानी पर कॉम्ब डक, व्हिसलिंग टील, इंडियन स्कीमर और रिवर टर्न जैसे दुर्लभ पक्षी तैरते हुए दिखे। करीब 2 घंटे तक चले इस निरीक्षण में टीम को बाह के बीहड़ से लेकर नदी किनारे तक वर्तमान में खनन का कोई ताजा निशान नहीं मिला। हालांकि, श्री गोयल ने पूर्व में हुए अवैध खनन के मामलों की गहन पूछताछ की और अधिकारियों से जानकारी जुटाई। निरीक्षण के दौरान एसडीओ इटावा केसी शेखर, रेंजर कुलदीप सहाय पंकज, एसीपी बाह हरेकृष्ण शर्मा, नायब तहसीलदार सुधीर गिरी, पंकज सिंह, राहुल जादौन, राजेश कुमार, टिंकू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed