फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The sun shone brightly in the morning, the heat bothered everyone

Agra News: सुबह से निकली तेज धूप, गर्मी ने किया परेशान

Sat, 05 Jul 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 05 Jul 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
The sun shone brightly in the morning, the heat bothered everyone
सिढ़पुरा में सड़क पर सूखती मक्का ।
कासगंज। तीन दिन बाद मौसम का मिजाज शनिवार को बदला हुआ नजर आया। सुबह से ही तेज धूप निकलने से लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। अधिकतम पारा 35 डिग्री रिकार्ड किया गया। इस दौरान किसान सड़क पर फैलाकर मक्का की फसल को सुखाने में जुटे रहे।जिले में जुलाई माह के पहले दो दिन हल्की बारिश हुई। शुक्रवार को कासगंज व सहावर क्षेत्र में अच्छी बारिश हुई। जायद के तहत बोई गई मक्का की फसल किसानों ने कटाई करने के बाद खेतों, घरों की छतों, सड़कों पर डाल रखा था। बारिश से मक्का की फसल भीग गई। शनिवार को सुबह से ही तेज धूप देखकर किसानों ने फसल को सूखने के लिए डाल दिया। तेज धूप निकलने से मौसम में काफी गर्मी रही। सुबह के समय न्यूनतम पारा 28 डिग्री रिकार्ड किया गया। दोपहर में अधिकतम पारा 35 डिग्री रिकार्ड किया गया। इससे लोग गर्मी से बेहाल नजर आए। गर्मी से बचने के लिए लाेग बाजारों में छाता लगाकर या फिर कपडे से चेहरा ढककर निकलते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed