{"_id":"b992b5b94473aac7ec7aeb3b60ffaa76","slug":"the-student-left-school-sohde-threats-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शोहदे की धमकी से छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शोहदे की धमकी से छात्रा ने छोड़ी पढ़ाई
ब्यूरो, अमर उजाला
Updated Thu, 12 Mar 2015 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहगंज क्षेत्र में शोहदे ने इंटर की छात्रा का जीना मुश्किल कर दिया। छेड़छाड़ और धमकी से दहशत में आई छात्रा पढ़ाई छोड़ने को मजबूर हो गई। अब तेजाब से चेहरा झुलसाने की धमकी दी है। पीड़िता के परिवारीजनों ने पुलिस से शिकायत की है। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
शाहगंज क्षेत्र निवासी मंजू (परिवर्तित नाम) इंटर की छात्रा है। परिवारीजनों ने बताया कि बेटी मेधावी छात्रा है। पिछले काफी समय से मंजू को मोहल्ले का युवक परेशान कर रहा था। छेड़खानी का कई बार विरोध किया, लेकिन युवक ने पीछा करना बंद नहीं किया। दहशत में आई मंजू ने कालेज जाना बंद कर दिया। इससे पढ़ाई भी रुक गई है। मंगलवार को एक बार फिर युवक ने उसके साथ रास्ते में छेड़छाड़ की। किसी तरह बचकर मंजू घर पहुंची। युवक ने तेजाब से चेहरा झुलसाने की धमकी दी है। पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। शाहगंज इंस्पेक्टर का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जेल भेजा जाएगा।
धमका रहे आरोपी के परिवार वाले
पीड़िता की मां का कहना है कि पुलिस से शिकायत पर अब आरोपी के भाइयों ने धमकाना शुरू कर दिया है। उन्हें डर है कि वह उनके साथ कोई आपराधिक वारदात कर सकते हैं। उन्होंने एसएसपी से सुरक्षा की गुहार लगाई है।