फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The state government's order should be stopped

Agra News: प्रदेश सरकार के आदेश को रोका जाए

Sat, 09 Nov 2024 05:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 09 Nov 2024 05:38 PM IST
विज्ञापन
The state government's order should be stopped
प्रदेश सरकार के आदेश को रोका जाए
विज्ञापन


- आप पदाधिकारियों ने प्रदर्शन करके ज्ञापन दिया

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने शनिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर को दिया। प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में 27000 स्कूलों को बंद करने के लिए की जा रही कार्रवाई को रोकने की मांग की।


आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। नारेबाजी करने के बाद प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डिप्टी कलक्टर को दिया। ज्ञापन में कहा है कि प्रदेश सरकार प्रदेश में 27000 स्कूलों को बंद करना चाहती है। शिक्षा व्यवस्था में सुधार करने की बजाए सरकार शिक्षा व्यवस्था को चौपट करना चाहती है। समाज में सुधार करने के लिए शिक्षा व्यवस्था में सुधार किया जाना चाहिए। लेकिन सरकार स्कूलों को बंद करके बच्चों का भविष्य खराब करना चाह रही है। ज्ञापन में प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश में 27000 स्कूलों को बंद करने के लिए की जा रही कार्रवाई को रोकने की मांग की गई है। देसराज राजपूत, हाशिम अली, गौरव यादव, रानी कुमारी, सविता देवी, प्रीती देवी, रवि गोस्वामी, सलमान खान, धीरेंद्र सक्सेना, संदीप राठौर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed