फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The staff nurse said she had let the attendants hear the unborn baby's heartbeat.

Agra News: स्टाफ नर्स बोली- तीमारदारों को सुनाई थी गर्भस्थ शिशु की धड़कन

Sun, 13 Sep 2026 02:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 13 Sep 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
The staff nurse said she had let the attendants hear the unborn baby's heartbeat.
बाह: जैतपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर नवजात की मौत की जांच करते बाह के एसडीएम विनोद कुम
बाह। जैतपुर के गढ़वार गांव में कटी सड़क पर 2 सितंबर की रात एंबुलेंस फंस गई थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर से परिजन 3 सितंबर तड़के प्रसूता निधि को बाह के निजी अस्पताल में ले गए थे। मृत नवजात पैदा हुआ था। प्रसव में देरी को परिजन ने गर्भस्थ शिशु की मौत की वजह बताया था।
विज्ञापन

शनिवार को बाह के एसडीएम विनाेद कुमार जैतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भस्थ शिशु की मौत की जांच के लिए पहुंचे। प्रसव कक्ष में निधि की देख रेख करने वाली स्टाफ नर्स प्रिया से उन्होंने पूछताछ की। प्रसव में लापरवाही के परिजन के आरोप को लेकर छानबीन की। स्टाफ नर्स ने एसडीएम को बताया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तीमारदार और प्रसूता को बच्चे की धड़कन सुनाई थी। 3 सितंबर को तड़के परिजन स्वेच्छा से प्रसूता को बाह के निजी अस्पताल में ले गए थे। प्रसव कक्ष में भर्ती प्रसूता एवं उनके तीमारदारों से भी एसडीएम ने मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। इसके अलावा एंटी स्नेक वेनम, एंटी रेबीज के स्टाॅक को भी खंगाला।
विज्ञापन


गर्भस्थ शिशु की मौत के मामले में स्टाफ नर्स के बयान दर्ज किए हैं। जांच में सामने आया है कि स्टाफ नर्स ने प्रसूता और उसके परिजन को गर्भस्थ शिशु की धड़कन सुनाई थी। स्वास्थ्य केंद्र पर लापरवाही की पुष्टि नहीं हुई है।- विनोद कुमार, एसडीएम, बाह
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed