फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The speed of the oxygen plant got a shock due to the breakdown

ऑक्सीजन प्लांट की रफ्तार को पार्ट टूटने से लगा झटका

Tue, 22 Jun 2021 11:10 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
The speed of the oxygen plant got a shock due to the breakdown
कासगंज। जिले में ऑक्सीजन प्लांट तैयार करने के लिए इंजीनियर्स की टीम पहुंच चुकी है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंजडुंडवारा में प्लांट की स्थापना का काम रफ्तार पर चल रहा था, लेकिन प्लांट की स्थापना के समय एक पार्ट टूट जाने के कारण रफ्तार को झटका लगा है। इंजीनियर्स ने नए पार्ट मंगाए हैं।
विज्ञापन

जिले में दो ऑक्सीजन प्लांट तैयार किए जाने है। पहला ऑक्सीजन प्लांट गंजडुंडवारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनेगा दूसरा ऑक्सीजन प्लांट कोरोना अस्पताल मामो में तैयार किया जाना है। पहला प्लांट तैयार करने के लिए इंजीनियर्स की टीम लगी हैं। काम काफी हद तक किया जा चुका है। इस बीच ऑक्सीजन प्लांट का एक पार्ट टूट गया। इससे काम प्रभावित हुआ है हालांकि इंजीनियर्स की टीम आगरा से नए पार्ट ले आई है। उसके बाद काम शुरू होगा। गंजडुंडवारा स्वास्थ्य केंद्र का प्लांट पूरा होने के बाद टीम जिला अस्पताल में प्लांट का काम शुरू हुआ।
विज्ञापन

पहले ही भटक चुका है लक्ष्य
ऑक्सीजन प्लांट तैयार करने का लक्ष्य 15 जून तक का था लेकिन इंजीनियर्स की टीम देरी से जिले में पहुंच सकी। इससे निर्धारित समय में काम पूरा नहीं हो सका। अब पार्ट टूट जाने के कारण स्थापना का कार्य पिछड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंकड़ों की नजर में
- 25 लाख रुपये से गंजडुंडवारा में तैयार किया जा रहा ऑक्सीजन प्लांट।
- 25 लाख रुपये से कासगंज अस्पताल में बनेगा ऑक्सीजन प्लांट।
वर्जन
ऑक्सीजन प्लांट का काम गंजडुंडवारा में चल रहा है। जो पार्ट टूटा था वह इंजीनियरर्स ने बदल लिया है। गंजडुंडवारा के बाद कासगंज में प्लांट का काम शुरू कराया जाएगा। - डॉ. एसपी सिंह, एसीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed