फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The SP MLA who came to know about the patient's condition had a heated argument with the doctor, the MLA asked where the surgeon was, the doctor said- find out at the inquiry center

Agra News: मरीज का हाल जानने पहुंचे सपा विधायक की डाॅक्टर से हुई नोकझोंक, विधायक ने पूछा कि सर्जन कहां है, डॉक्टर बोले- पूछताछ केंद्र पर पता करो

Tue, 29 Jul 2025 02:08 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
The SP MLA who came to know about the patient's condition had a heated argument with the doctor, the MLA asked where the surgeon was, the doctor said- find out at the inquiry center
मैनपुरी। जिला अस्पताल में भर्ती मरीज का हाल जानने पहुंचे किशनी विधायक बृजेश कठेरिया की अस्पताल के डॉक्टर से नोकझोंक हो गई। विधायक ने कक्ष में सर्जन के बारे में जानकारी ली तो यहां मौजूद डाॅक्टर ने पूछताछ केंद्र पर जानकारी की बात कही। इस पर विधायक आक्रोशित हो गए। बाद में डॉक्टर ने गलती स्वीकार की तो विधायक बिना लिखित शिकायत के ही चले गए।
विज्ञापन

किशनी से सपा विधायक बृजेश कठेरिया सोमवार को अपनी विधानसभा के गांव मनिगांव निवासी सुमन देवी का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे थे। यहां उन्होंने इनडोर वार्ड में महिला के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी की। इसके बाद वह ओपीडी में बैठे डाक्टरों से महिला का सही से इलाज करने की बात कहने के लिए गए। यहां से विधायक कमरा नंबर चार में पहुंचे। यहां बैठे डाॅ. रविकांत को बताया कि महिला के पेट में दर्द हो रहा है। आप देख लीजिए। डाॅक्टर ने सर्जन के देखने की बात कही। इसके बाद विधायक सर्जन कक्ष में पहुंचे तो वहां डाॅ. हिमांशु मिश्रा बैठे मिले। विधायक ने उनसे सर्जन के बारे में पूछा तो डाॅ. हिमांशु ने पूछताछ केंद्र पर सर्जन के बारे में जानकारी करने की बात कही।
विज्ञापन

इसी बात पर विधायक भड़क गए और कहने लगे कि आप मुझे ही सही जानकारी नहीं दे रहे हैं। ऐसा ही व्यवहार आप आम जनता के साथ करते होंगे। इस पर विधायक और डाॅक्टर में नोकझोंक होने लगी। विधायक ने सीएमएस से शिकायत की तो उन्होंने डाॅक्टर को बुला लिया। डाॅक्टर ने गलती का एहसास होने की बात कही तो विधायक बिना शिकायत किए वापस चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीज अधिक होने के कारण डॉक्टर विधायक को देख नहीं पाए, इसीलिए ऐसा कह दिया था। डॉक्टर ने अपनी गलती स्वीकार कर ली। मामले में किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं दी है।
- डॉ. मदनलाल, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed