फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The sons left their sick mother among the dead, not among their loved ones.

Agra News: बेटों ने बीमार मां को अपनों के बीच नहीं, मुर्दों के बीच छोड़ा

Sun, 15 Feb 2026 02:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
The sons left their sick mother among the dead, not among their loved ones.
आगरा। जिस मां ने दोनों बेटों को अपनी आंख का तारा बनाकर पाला। उनके सुख के लिए अपनी हर खुशी को कुर्बान कर दिया। उस बुढ़ी मां को नहीं मालूम था कि बड़े होकर यह बेटे उसे बीमार होने पर मुर्दों के बीच कब्रिस्तान में छोड़कर भाग जाएंगे। ऐसा मामला शनिवार को न्यू आगरा थाना पुलिस के सामने आया।थाना न्यू आगरा के कर्बला क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां बीमार मां को उसके बेटे कब्रिस्तान में छोड़कर भाग गए। लोगों की सूचना पर पुलिस कब्रिस्तान पहुंची। महिला ने पुलिस को बताया कि वह गुबरारी मथुरा निवासी रज्जो देवी है। उसके दोनों बेटे यहां पर छोड़कर चले गए। इससे अधिक जानकारी नहीं दे पा रही है। एंबुलेंस चालक एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि सिसौदिया ने बताया कि न्यू आगरा थाना के कर्बला क्षेत्र में कब्रिस्तान के पास एक बुजुर्ग बीमार महिला लोगों को मिली। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार की मदद से महिला को एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। थाना न्यू आगरा प्रभारी ने बताया कि महिला के परिजन का पता लगाया जा रहा है। बीमारी के कारण महिला अपना नाम बता सकी और बेहोश हो गई। उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed