{"_id":"5797b25c4f1c1b012021e1ee","slug":"the-soldier-was-abducted-by-miscreants-free","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक को बदमाशों ने किया था अगवा, मुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक को बदमाशों ने किया था अगवा, मुक्त
अमर उजाला आगरा
Updated Wed, 27 Jul 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
सेना का जवान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूूराो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
21 जुलाई को दिल्ली से फिरोजपुर लौटते समय पठानकोट से लापता हुए जैतपुर के नहटौली के सैनिक विजय दीक्षित बदमाशों के चंगुल से मुक्त हो गए। मंगलवार सुबह उनके मिलने की सूचना पर परिवार में खुशियां छा गईं। सैनिक को बदमाशों ने लूट के इरादे से पकड़ा था। अब सेना उन्हें फिरोजपुर यूनिट ले गई है। वहां पूछताछ के बाद हकीकत सामने आएगी।
फिरोजपुर में सेना की आर्टिलरी कोर के जवान विजय दीक्षित दिल्ली से यूनिट लौटते वक्त 21 जुलाई की सुबह लगभग पांच बजे फरीदकोट से लापता हो गए थे। तब से सेना के जवान और परिवारीजन उनकी तलाश में जुटे थे। बदमाशों के चंगुल से मुक्त होने के बाद विजय दीक्षित ने परिवारीजनों को बताया कि ट्रेन में उन्हें बेहोश कर अगवा किया गया था। एटीएम से कैश निकालने के लिए उनकी पिटाई भी की गई। इसके बाद बदमाश उन्हें अपनी गाड़ी में डालकर ले जा रहे थे। अंबाला में बदमाशों के खाना खाने के दौरान वे भाग निकले। मालगाड़ी के गार्ड की मदद से वह दिल्ली पहुंचे। तब वहां से अपनी यूनिट और परिवारीजनों को फोन कराया। धौलाकुआं दिल्ली से सेना के जवान नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचे। बाद में घायल विजय दीक्षित को सेना की यूनिट अपने साथ फिरोजपुर ले गई।
पत्नी और परिवारीजनों ने छठे दिन खाया खाना
बाह (आगरा)। मंगलवार सुबह छठवें दिन दिल्ली से फोन आने के बाद सैनिक के घर में खुशियां लौट आई। पत्नी लक्ष्मी, मां सिमरानी समेत परिवारीजनों ने मंदिर जाकर माथा टेका और तुलसी को जल अर्पित किया। बता दें कि विजय के लापता होने के बाद से पूरे परिवार में खाना छोड़ दिया था।