फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The soldier beat the employee of the shop for not giving Ghevar

घेवर नहीं देने पर सिपाही ने दुकान के कर्मचारी को पीटा

Mon, 11 Jul 2022 02:06 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
The soldier beat the employee of the shop for not giving Ghevar
आगरा। रामबाग स्थित श्रीराम पेठा स्टोर पर एक सिपाही शनिवार रात को घेवर लेने गया था। कर्मचारी ने घेवर नहीं होने की बात कह मना कर दिया। आरोप है कि इस पर सिपाही ने कर्मचारी से अभद्रता की। मोबाइल से वीडियो बनाने पर उसे जमकर पीटा। चौकी पर ले जाकर भी मारा। मामले की जानकारी थाना प्रभारी को देने पर कर्मचारी को छोड़ा गया। वहीं आरोपी सिपाही को थाने से अटैच कर दिया गया है।
विज्ञापन

पेठा स्टोर आदित्य खंडेलवाल का है। उन्होंने बताया कि शनिवार रात को 10:30 बजे दुकान पर तीन कर्मचारी अमित माथुर, विकास और एक अन्य बैठा हुआ था। तभी रामबाग चौकी पर तैनात सिपाही सतेंद्र चौधरी आए। उन्होंने घेवर मांगा, मगर, घेवर खत्म हो गया था। एक ग्राहक घेवर ले चुका था। अमित ने सिपाही को मना कर दिया। आरोप है कि यह सुनकर सिपाही नाराज हो गया। दुकान तत्काल बंद करने के लिए बोला। सामान भी अंदर रखने के लिए कहा। कर्मचारी दुकान बंद करने लगे। बिजली बंद कर दी। तभी सिपाही अभद्रता करने लगा। कर्मचारियों ने मालिक को जानकारी दी। उन्होंने सिपाही का वीडियो बनाने के लिए बोल दिया।
विज्ञापन

विकास मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगा। आरोप है कि इस पर सिपाही ने विकास को पीटा। इसके बाद चौकी पर ले गया। वहां भी पिटाई की। करीब 45 मिनट तक चौकी में प्रताड़ित करने के बाद छोड़ा। आदित्य ने घटनाक्रम की जानकारी थाना प्रभारी को दी। तब सिपाही ने विकास को चौकी से छोड़ा। आरोप यह भी है कि शिकायत करने पर जेल भिजवाने की धमकी भी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाने का प्रभार देख रहे प्रभु दयाल ने बताया कि सिपाही से कहासुनी का मामला संज्ञान में आया था। सिपाही को थाने से अटैच कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed