{"_id":"695c2926d43d26c8ed0a330b","slug":"the-slope-of-mughal-bridge-will-be-less-accidents-will-be-stopped-agra-news-c-25-1-agr1067-957589-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: मुगल पुलिया की ढलान होगी कम, रुकेंगे हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: मुगल पुलिया की ढलान होगी कम, रुकेंगे हादसे
विज्ञापन
आगरा। मुगल पुलिया से नीचे उतरते समय लगातार हो रहे सड़क हादसों को रोकने के लिए नगर निगम ने ढलान कम करने का निर्णय लिया है। इसके तहत सीसी निर्माण कार्य कराकर पुलिया की ढलान को कम किया जाएगा।
मुगल पुलिया पर अधिक ढलान की वजह से दोपहिया और भारी वाहनों की रफ्तार तेज हो जाती है। वहीं, शहीद नगर, पक्की सराय और गोबर चौकी क्षेत्रों से फतेहाबाद रोड की ओर आने वाले वाहन चालकों को पुलिया पर चढ़ते समय भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस वजह से वजन लदे वाहन पलट भी जाते थे। नगर आयुक्त के निर्देश पर अवर अभियंता कृष्ण गोपाल की देखरेख में पुलिया पर सीसी निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है।