फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The silence was spreading in the markets on the second day of Karona

कोरोना कर्फ्यू के दूसरे दिन जनपद भर में बाजार रहे बंद-

Mon, 03 May 2021 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
The silence was spreading in the markets on the second day of Karona
कासगंज। कोरोना कर्फ्यू के दूसरे दिन बाजार की दुकानें पूरी तरह से बंद रहीं। जरूरत की वस्तुएं जुटाने के लिए लोग सुबह-शाम तो आवाजाही करते नजर आए, लेकिन दोपहर को सन्नाटा रहा। सुबह के समय लोग दूध, सब्जी व दवाओं को लेने के लिए निकले। वहीं बिना मास्क के बाहर निकलने वालों के चालान काटे गए।
विज्ञापन

कासगंज में सुबह के समय लोग सैर सपाटे पर निकले। दूध व अन्य सामान के लिए लोग घरों से निकले। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मतगणना की व्यवस्थाओं में लगे रहे। चौराहों पर पुलिस बल की रोक टोक नजर नहीं आई। लोगों की आवाजाही होती रही। नगर के नदरई गेट, सोरों गेट, बिलराम गेट, सहावर गेट बाजारों में सुबह शाम चहल-कदमी रही। मेडिकल की दुकानों पर लोग दवाओं को लेने पहुंचे। वहीं दूध और सब्जी के लिए भी लोग बाहर निकले नजर आए।
विज्ञापन

सोरों तीर्थनगरी में भी दिनभर बाजार पूरी तरह से बंद रहे। बाजारों में लोगों की आवाजाही कम रही। दोपहर को तो बाजार में पूरी तरह से सन्नाटा रहा। हालांकि चहलकदमी सुबह शाम ही रही। गलियों और मोहल्लों में हथठेले वाले नजर आए। लोगों ने सब्जी व फलों की खरीदारी की। तीर्थनगरी में बाहर से पहुंचने वाले श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया और अस्थि विसर्जन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिढ़पुरा में भी सुबह के समय काफी आवाजाही रही। सब्जी और फल के ठेले लगे रहे। तमाम लोग बाइकों पर निकल रहे थे। बाजार में केवल दवाओं की दुकानें ही खुली नजर आईं, शेष सभी दुकानें पूरी तरह से बंद रहीं। बाइकों पर घूमने वाले कई लोगों के चालान किए गए। कस्बे के बाजार में दवा की दुकानें ही खुलीं थी। गंजडुंडवारा/पटियाली/अमांपुर में भी बाजार तो पूरी तरह बंद रहे, लेकिन सुबह शाम लोगों की आवाजाही रही। कोरोना कर्फ्यू में भी कुछ लोग बिना मास्क के दिखाई दिए। ऐसे लोगों का पुलिस के द्वारा चालान काटा गया । अमांपुर, सहावर, मोहनपुर कस्बों में भी यही हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed