{"_id":"67eacf800fbb87af3f034777","slug":"the-shopkeeper-was-beaten-up-and-the-miscreants-robbed-him-of-cash-and-chain-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-134649-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दुकानदार को पीटा, नकदी और चेन लूट ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दुकानदार को पीटा, नकदी और चेन लूट ले गए बदमाश
Mon, 31 Mar 2025 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Mon, 31 Mar 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
बेवर। नवीगंज के रहने वाले एक दुकानदार 29 मार्च की रात को प्रतिष्ठान बंद कर घर लौट रहे थे। तभी आरोपियों ने रास्ते में घेर कर पिटाई की। गले में पड़ी सोने की चेन और जेब से नकदी लूट कर ले गए। उक्त घटना के बाद पुलिस ने घायल हुए दुकानदार का मेडिकल कराया। तहरीर पर पुलिस ने जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के नवीगंज निवासी गौरव मिश्रा कस्बा चौकी के पास ही गारमेंट्स की दुकान करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि 29 मार्च की रात को वह दुकान बंद करने के बाद साथी नीरज सक्सेना के साथ घर जा रहे थे। तभी रास्ते में नवीगंज के रहने वाले दो आरोपी अपने साथ 8-10 साथियों के साथ आ गए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें और साथी को पीटना शुरू कर दिया। आरोपी उनकी जब में रखे दुकान के 36 हजार रुपये की नकदी व गले में पड़ी सोने की चेन लूट कर भाग गए। इस दौरान शोर-शराबा सुनकर वहां लोग एकत्र हो गए। घटना के बाद घायल अवस्था में गौरव ने थाने पहुंच कर तहरीर दी। पुलिस ने मामले में तहरीर मिलने के बाद घायल का मेडिकल कराया।