महाराजा अग्रसेन की झांकी के साथ निकली शोभायात्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में अग्रकुल प्रवर्तक और समाजवाद के प्रणेता महाराजा अग्रसेन की 5142वीं जयंती पर श्री अग्रवाल सुरीति प्रचारिणी सभा की ओर से धूलियागंज स्थित महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज से शोभायात्रा निकाली गई।
ढोल-नगाड़ों के साथ बैंडबाजों की स्वर लहरियों के बीच महाराजा अग्रसेन की भव्य झांकी के साथ एक दर्जन से अधिक झांकियां शामिल रहीं। जगह जगह पुष्प वर्षा करके स्वागत किया गया।
का ढोल वाला बैंड, राधा कृष्ण की झांकी और रथ पर सजे धजे 18 राजकुमार और 18 नाग कन्याओं के स्वरूप चल रहे थे।
अंत में महाराजा अग्रसेन के स्वरूप में गौरव अग्रवाल, महारानी माधवी के रूप में सोनम अग्रवाल की झांकी चल रही थी। शोभायात्रा पथवारी, बेलनगंज, बांस दरवाजा, छत्ता बाजार, दरेसी, किनारी बाजार, सिंधी बाजार, कालीबाड़ी मंदिर से नूरी दरवाजे में समाप्त हुई।
शिवम वाटिका में महाराजा अग्रसेन की आरती उतारकर प्रसाद वितरण किया गया। मार्ग पर तोरण द्वार लगाकर लोगों ने पुष्ष वर्षा से स्वागत किया। इसके पूर्व कालेज परिसर में हवन व ध्वजारोहण किया गया।
इस मौके पर अध्यक्ष बलवीर शरण गोयल, मंत्री जगदीश प्रसाद बागला, मुख्य संयोजक सुरेशचंद्र गर्ग, अनिल अग्रवाल, रामशरण मित्तल, देवेंद्र गोयल, संजय गर्ग, अशोक कुमार पोद्दार, आजाद मोहन अग्रवाल, आलोक बंसल, डा. सुरेश गोयल, योगेश सरन, उमेश बाबू अग्रवाल, सीए मुन्नालाल अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल एडवोकेट आदि मौजूद रहे।