फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The seriously injured also died in a road accident, died while being taken to Aligarh

Agra News: सड़क दुघर्टना में गंभीर घायल ने भी तोड़ा दम, अलीगढ़ ले जाते समय हुई मौत

Wed, 07 Jun 2023 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 07 Jun 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
The seriously injured also died in a road accident, died while being taken to Aligarh
कासगंज। सोमवार की देर रात्रि अमांपुर मार्ग पर अपने गांव वापस जा रहे बाइक सवार युवकों को सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। एक बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बाइक सवार को अलीगढ़ रेफर किया गया था। अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दोनों मृतकों के परिवारों चीत्कार मचा हुआ है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक हनीफ (30) निवासी बजीरपुर एवं दुर्योधन (25) निवासी बलवंतपुर हादसे का शिकार हुए। बताया गया कि दोनों ही भवन निर्माण का कार्य करते थे। रात्रि करीब 9 बजे वह बाइक से अपने गांव वापस जा रहे थे। तभी सामने से आ रही ट्रैक्टर- ट्रॉली की चपेट में बाइक आ गई। जिससे हनीफ की मौके पर मौत हो गई। दुर्योधन को गंभीर अवस्था में चिकित्सालय लाया गया जहां से उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। अलीगढ़ ले जाते समय उसकी मौके पर मौत होगी। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अलीगढ़ में ही दुर्योधन के शव का पोस्टमार्टम किया गया। जबकि हनीफ का पोस्टमार्टम जिले में ही किया गया। इस हादसे में दोनों की मौत होने से दोनों के परिवारों में चीत्कार मचा हुआ है।
विज्ञापन



9 दिन पहले ही दुर्योधन को पुत्र रत्न प्राप्त हुआ
कासगंज। सड़क दुर्घटना में मौत का शिकार हुए दुर्योधन को 9 दिन पहले ही पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। उसके पहले से दो बेटे प्रवीन और सनी हैं। सभी बच्चे छोटे हैं। प्रवीन की उम्र तीन वर्ष है तो सनी की उम्र दो वर्ष है। दुर्योधन के परिवार में शोक का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



हनीफ के दो बेटा और एक बेटी है
सड़क दुघर्टना में मौत का शिकार हुए हनीफ के दो पुत्र व एक पुत्री है। सबसे बड़ा पुत्र फैजल 5 वर्ष का है कि जबकि मुज्जिम तीन वर्ष का है एवं दो वर्ष की बेटी करीना है। हनीफ की मौत से भी परिवार में चीत्कार के हालात बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed