{"_id":"69e0035359f2e8e22f0f47de","slug":"the-scorching-heat-and-sun-agra-news-c-25-1-agr1036-1035369-2026-04-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी का अलर्ट: घर से निकलने से पहले जान लें ये 6 जरूरी बातें, वरना बिगड़ सकती है तबीयत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी का अलर्ट: घर से निकलने से पहले जान लें ये 6 जरूरी बातें, वरना बिगड़ सकती है तबीयत
Thu, 16 Apr 2026 01:06 PM IST
आगरा ब्यूरो
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Apr 2026 01:06 PM IST
सार
भीषण गर्मी और लू से बचने के लिए घर से निकलने से पहले नाश्ता करें, पानी पीते रहें और सिर को धूप से बचाएं। हल्के सूती कपड़े पहनें, तला भोजन व बाहर का खाना छोड़ें और रसदार फलों का सेवन करें।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भीड़।
विस्तार
तेज धूप के साथ गर्मी से बढ़ने से लोग बीमार पड़ रहे हैं। उल्टी-दस्त, पेट-सिर में दर्द और तेज बुखार आ रहा है। बच्चे और गर्मी में कामकाज करने वाले लोग ज्यादा परेशान हैं। जिला अस्पताल और एसएन मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है।
विज्ञापन
Trending Videos
जिला अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनीता राठौर ने बताया कि बुधवार को 2,163 नए मरीज आए। वहीं पुराने मरीज भी दिखाने पहुंचे। सबसे ज्यादा फूड पॉइजनिंग, पेट में दर्द, बुखार के मरीज बढ़े हैं। बीते 4-5 दिन से डायरिया और फूड पॉइजनिंग के मरीज सबसे ज्यादा आ रहे हैं। इनको दवा देने के साथ ही बचाव के बारे में भी बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज के बाल रोग विभाग के पूर्व अध्यक्ष डॉ. नीरज यादव ने बताया कि ओपीडी में 157 बच्चे आए। इनमें पेट में दर्द, बुखार, उल्टी और दस्त के करीब 40 फीसदी रहे। बाहर के दूषित भोजन से फूड पॉइजनिंग की भी दिक्कत मिल ही है। हालत खराब मिलने पर 7-10 बच्चों को रोजाना भर्ती करना पड़ रहा है।
स्वास्थ्य केंद्रों पर लू वार्ड बनाने के निर्देश
तेज धूप और गर्म हवा चलने पर सीएचसी-पीएचसी पर भी चिकित्सकों को अलर्ट कर दिया गया है। ओआरएस, फ्लूड समेत दवाओं का अतिरिक्त स्टॉक किया है। सीएचसी पर पांच-पांच बेड के लू वार्ड बनाने के भी निर्देश दिए हैं। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य केंद्रों पर अतिरिक्त चिकित्सकीय व्यवस्था की है। सभी सीएचसी प्रभारियों को भी वार्ड समेत अन्य व्यवस्थाओं के लिए निर्देशित किया है।

इन बातों का रखें ध्यान:
- घर से बाहर निकलने से पहले नाश्ता कर लें।
- पानी पीते रहें और सिर को धूप से बचाएं।
- पूरी आस्तीन के सूती और ढीले कपड़े पहनें।
- खुले और बाहर के खाने-पीने से बचें।
- ज्यादा खाना न खाएं। तले भोजन से बचें।
- तरबूज, खरबूजा, संतरा समेत रसदार फल खाएं।