आगरा। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष उदल सिंह कुशवाहा ने सोमवार को पूरा झरना गांव पहुंचकर वीर बालक अजय राज निषाद से मिले। जिलाध्यक्ष ने पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुधीर दुबे, अंशु रानी निषाद, विधानसभा अध्यक्ष राजेश यादव, घनश्याम भारती आदि के साथ मिलकर अजय राज को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण वर्मा ने वीरता के प्रतीक स्वरूप अजय राज को तलवार भेंट की। इस मौके पर राम कैलाश यादव, अरविंद यादव, आलोक यादव, देवेंद्र राजपूत, रमेश यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष आदिल बेग मिर्जा आदि मौजूद रहे।