फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The royal procession started with great pomp

Agra News: धूमधाम से निकली राजगद्दी शोभायात्रा

Sat, 04 Oct 2025 11:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 04 Oct 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
The royal procession started with great pomp
फोटो32कासगंज में राजगद्दी शोभायात्रा का रथ खींचकर शुभारंभ करते पूर्व सांसद राजवीर सिंह सा​थ म
कासगंज। प्रभु श्रीराम की राज्याभिषेक शोभायात्रा शनिवार की रात नगर में धूमधाम के साथ शुरू हुई। कार्यक्रम में पूरा जन-जन आनंदित नजर आया। हर कोई प्रभू श्रीराम की मनोहारी छवि को अपनी आंखों में समेटने को आतुर दिखा। अपने भाईयों और गुरु के साथ रथ में विराजे भगवान श्रीराम की झांकी बेहद आकर्षक रही।सहावर गेट श्री रामलीला मंदिर से शोभायात्रा परंपरागत तरीके से नगर में निकाली गई। पूर्व सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, सदर विधायक देवेंद्र राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा ने भगवान राम की आरती उतार कर राज्याभिषेक यात्रा का शुभारंभ किया। प्रभु श्रीराम के रथ को लोगों ने अपने हाथों से खींचा।शोभायात्रा ने सहावर गेट, बारहद्वारी होते हुए सोरों गेट, गली पुरानी चक्की, गली पल्लेदारान, गली खिड़किया मंदिर, बड़ी होली, मीना बाजार, गली बोहरान, सूत की मंडी, गली पचौरियान, क्षेत्रों में भ्रमण किया। शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। धर्मावलंबियों ने पुष्पवर्षा की। प्रभु श्रीराम की जगह-जगह आरती उतारी गई और भोग अर्पित किया। पूरी रात राज्याभिषेक यात्रा को लेकर बाजारों में रौनक बनी रही। आसपास के इलाके के तमाम लोग बड़ी संख्या में शोभायात्रा देखने के लिए उमड़ पड़े। शोभायात्रा में 121 झांकियां, अखाड़े, बैंड शामिल रहें। कासगंज के अलावा दिल्ली, ग्वालियर, फिरोजाबाद, आगरा व अन्य स्थानों से आए बैंड कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। जेवर के कलाकारों ने ऑपरेशन सिंदूर पर भी एक रोड शो प्रस्तुत किया। उंझानी के कलाकारों ने गंगा आरती को समर्पित रोड के अलावा कालिया मर्धन का रोड शो भी आकर्षण का केंद्र रहा। यात्रा का समापन रविवार को सुबह बारहद्वारी रामलीला मंच पर होगा। इस दौरान कमेटी अध्यक्ष संजय धूपड, महामंत्री दीपक गुप्ता, विनीत अग्रवाल, नीरज गुप्ता, दीपक चेयरमैन, जयप्रकाश गुप्ता, अमरीश वशिष्ठ, अजय डांगरा सहित अन्य लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed