फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The road leading to the station was uprooted within three months.

Agra News: तीन महीने में ही उखड़ी स्टेशन जाने वाली सड़क

Sat, 25 Oct 2025 01:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 25 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
The road leading to the station was uprooted within three months.
भोगांव। नगर के स्टेशन रोड पर 3 माह पहले बनी 600 मीटर सड़क उखड़ने लगी है। लोगों ने ठेकेदार के खिलाफ जांच कराकर सड़क दोबारा बनवाने की मांग की है। नगर के स्टेशन रोड पर रेलवे फाटक तक 600 मीटर सड़क लोक निर्माण विभाग ने बनवाई थी। सड़क बनने के 3 माह के अंदर ही उखड़ने लगी है। लोगों का आरोप है कि करीब 55 लाख रुपये की लागत बनी सड़क में मानक विहीन कार्य किया गया है। जीरा गिट्टी तथा डामर नाम मात्र के लिए लगाया गया है। इससे गिट्टी सड़क पर उछलने लगी है। लोगों का कहना है कि 23 जुलाई को पक्की सड़क लोगों की सुविधा के लिए बनाई गई थी। हालात यह हैं कि अब साइकिल व बाइक सवार को भी निकलने में परेशानी होने लगी है। नगर के सुनील राजपूत, अनुभव गुप्ता, शनि यादव, सौरभ पांडेय, नीतेश राजपूत, सभासद कालू गिहार, महावीर यादव, प्रशांत तिवारी, अवधेश दुबे, धर्मवीर ने ठेकेदार की जांच कराकर दोबारा सड़क निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के कर्मचारियों की लापरवाही के चलते ठेकेदार ने सड़क गुणवत्ता पूर्ण नहीं बनाई है। अधिकारियों को सड़क की जांच कर दोषी कर्मचारियों पर कार्यवाही करनी चाहिए। जन सुविधा के लिए सड़क को दोबारा बनवाए जाए।
विज्ञापन

- सुनील राजपूत
तीन महीने पहले बनी सड़क की गिट्टी उखड़ने से साइकिल सवार व बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सड़क बनाने में सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ है। ऐसी ही स्थित रही तो आने वाले समय में सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सनी यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed