फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The revolutionaries set an example of communal harmony and patriotism.

Agra News: क्रांतिकारियों ने कायम की सांप्रदायिक सौहार्द व देशप्रेम की मिसाल

Sat, 20 Dec 2025 02:28 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 20 Dec 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
The revolutionaries set an example of communal harmony and patriotism.
संजय पैलेस स्थित शहीद स्मारक के पुस्तकालय में काकोरी शहीदों का बलिदान दिवस मनाते सरदार भगत सिंह
आगरा। सरदार भगत सिंह स्मारक समिति ने काकोरी के शहीदों का बलिदान दिवस मनाया। उनके संघर्ष और बलिदान के उद्देश्यों पर चर्चा कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्य वक्ता प्रोफेसर डाॅ़ शशिकांत पांडे ने कहा कि आज की राजनीति ने शहीदों में के उद्देश्यों को धूमिल कर दिया। क्रांतिकारियों ने अपना बलिदान देश में सद्भाव, सामाजिक एकता और प्रत्येक नागरिक के लिए समान अधिकार के लिए दिया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि क्रांतिकारी राम प्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्लाह खां, राजेंद्र लाहिड़ी और ठाकुर रोशन सिंह ने सांप्रदायिक सौहार्द और देशप्रेम की मिसाल कायम की। वहीं, रामनाथ शर्मा ने कहा काकोरी कांड क्रांतिकारियों ने देश की स्वतंत्रता की लड़ाई को मजबूत करने के लिए किया था। उन्हें अंग्रेजी हुकूमत ने फांसी के फंदे पर लटका दिया था। बलिदान दिवस समारोह में डॉ़ शशि तिवारी, कवि रमेश पंडित, भारत सिंह, प्रोफेसर मधुरिमा शर्मा, शमी आगाही, दीपक सरीन, प्रोफेसर रामनाथ सिंह, प्रोफेसर निर्मला सिंह व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed