फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   The revenue team plowed the standing crop with a tractor

आगरा: राजस्व टीम ने खड़ी फसल को ट्रैक्टर से करा दी जुताई

Thu, 16 Feb 2023 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 16 Feb 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
The revenue team plowed the standing crop with a tractor
घिरोर। घिरोर में बाईपास के समीप ग्रामसभा की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को राजस्व टीम ने हटवा दिया। ग्रामसभा की जमीन पर की गई फसल को ट्रैक्टर से जुताई करा दी। अतिक्रमण करने वालों को हिदायत दी कि अगर दोबारा कब्जा किया तो रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उप जिलाधिकारी शिवनारायण शर्मा के साथ राजस्व विभाग की टीम घिरोर के बाईपास मार्ग के समीप पुलिस प्रशासन के साथ पहुंची। कुछ ग्रामीणों द्वारा झोपड़ी और मंदिर बनाने के साथ ही ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा करके खेती की गई थी। राजस्व टीम ने जेसीबी द्वारा अवैध कब्जा को हटवा दिया। ग्राम समाज की चार बीघा जमीन पर खड़ी गेहूं और सरसों की फसल को ट्रैक्टर द्वारा जुताई कराकर नष्ट करवा दिया है। एसडीएम के साथ थाना प्रभारी नरेंद्र पाल सिंह, अजय कुमार मौजूद रहे। एसडीएम का कहना है कि ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया था । ग्रामसभा की जमीन पर की गई खेती को नष्ट करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed